कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत: जहरीली दवा पीकर दी जान; बेटे की पेशी के बाद घर में हुआ विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चोरल में पारिवारिक और जमीन विवाद के बीच सोमवार शाम 45 वर्षीय महिला ने जहरीली दवा पीकर जान दे दी। महिला के बेटे की चाचा की मौत के मामले में कोर्ट में पेशी थी।
परिजन के मुताबिक, कोर्ट में कहासुनी के बाद विवाद घर तक पहुंच गया। इसके बाद महिला ने घर पर जहरीली दवा पी ली।
सिमरोल पुलिस के अनुसार, चोरल निवासी अमरलता (45) पति रतन कौशल ने सोमवार देर शाम घर पर जहरीली दवा पी थी।
हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें रात करीब 9 बजे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जमीन विवाद में चाचा की हुई थी मौत
परिजन के अनुसार, अमरलता के परिवार का रिश्तेदारों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। करीब चार महीने पहले खेत पर इसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इस दौरान अमरलता के बेटे अभिषेक पर अपने चाचा को धक्का देने का आरोप लगा था।
चाचा पहले से बीमार थे। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब पांच दिन इलाज के बाद उनकी मौत हो गई।
इस मामले में अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज हुआ था और उसे जेल भेजा गया था। करीब दो महीने पहले वह जेल से बाहर आया था।
कोर्ट की कहासुनी के बाद घर पहुंचा विवाद
सोमवार को इसी मामले में अभिषेक की कोर्ट में पेशी थी। परिजनों के मुताबिक, कोर्ट में चाचा के परिवार के लोगों से उसकी कहासुनी हो गई थी।
इसके बाद शाम को अभिषेक के घर पहुंचने पर चाचा का बेटा सचिन, उसकी पत्नी सुशीला और ललिता भी वहां पहुंच गए। यहां दोबारा विवाद हुआ।
परिजन का आरोप है कि लगातार हो रहे विवाद और धमकी से अमरलता परेशान थीं। इसी तनाव के बीच उन्होंने घर पर जहरीली दवा पी ली।
पुलिस ने शुरू की जांच
अमरलता के तीन बेटे हैं और सभी खेती-किसानी से जुड़े हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद सिमरोल पुलिस अस्पताल पहुंची।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस विवाद और महिला द्वारा जहरीली दवा पीने के घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी:सरेंडर करने पहुंचा था; जमानत खारिज होते ही संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा

जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र:बोले- ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं; निलंबन न्याय नहीं और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं’

भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा:इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद:रातभर सड़क पर डटे इंटर्न; पुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं जारी

जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा; 50 से ज्यादा लोगों की हुई है मौत, सरकार पर आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

इंतजार खत्म:यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले:जीएम बोले सिंहस्थ बाद; चेयरमैन बोले अभी शुरू करो

जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल:मंदसौर में कलेक्टर हटे थे, सागर में मेहरबानी क्यों?

इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा:यात्रियों को सफर की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद

नकल जांच का अनोखा संकट:महीनों जब्त रहने से मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज; सालभर में 300 प्रकरण, अब बनेगी अलग समिति

रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी:50 रुपए के पुराने नोट के बदले लाखों देने का दिया झांसा; फेसबुक पर देखा था ऑफर

मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध:रहवासियों को सता रहा ये डर; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

अब भी परमिशन का इंतजार:कौन बोले- कार्यक्रम ग्राउंड पर होकर रहेगा; इतने हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

दूषित पानी कांड:36 मौतों के मामले में सिस्टम की लापरवाही का खुलासा; जांच आयोग ने बताई कई गंभीर खामियां

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!