जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल: मंदसौर में कलेक्टर हटे थे, सागर में मेहरबानी क्यों?
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर सियासत तेज हो गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पुराने मामलों में कलेक्टर समेत जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की गई थी, तो सागर की घटना के बाद कलेक्टर पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
सरकार की कार्रवाई पर खड़े किए सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में मंदसौर में हुए जहरीली शराब कांड के बाद सरकार ने तत्काल एक्शन लिया था।
मंदसौर में कलेक्टर को हटाया
आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा के गृह जिले मंदसौर में जहरीली शराब से मौतों के मामले के बाद तत्कालीन सरकार ने आबकारी अधिकारियों समेत जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की थी और तत्कालीन कलेक्टर मनोज पुष्प को पद से हटा दिया गया था, लेकिन सागर में जहरीली शराब से मौतों के बाद जिम्मेदारी तय करने में वही सख्ती क्यों नहीं दिखाई जा रही है।
सागर कलेक्टर पर कार्रवाई क्यों नहीं?’
वहीं मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल से सवाल किया है कि सागर की घटना के बाद कलेक्टर प्रतिभा पाल को अब तक क्यों नहीं हटाया गया? जिला स्तर पर आबकारी विभाग प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा है और कलेक्टर के स्तर पर भी निगरानी एवं जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
न्यायालय की टिप्पणी का भी हवाला
न्यायालय द्वारा कलेक्टर प्रतिभा पाल की कार्यशैली को लेकर सख्त टिप्पणी किए जाने के बाद भी सरकार ने उन्हें कलेक्टर पद पर बनाए रखा।
अब जांच रिपोर्ट पर टिकी नजर
जहरीली शराब कांड के बाद सरकार और प्रशासन की कार्रवाई पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में कांग्रेस का कहना है कि सिर्फ आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरी प्रशासनिक जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
अब निगाहें जांच रिपोर्ट पर हैं। यह रिपोर्ट ही स्पष्ट करेगी कि अवैध शराब के कारोबार में किन स्तरों पर लापरवाही हुई और जिम्मेदारी किस-किस अधिकारी की बनती है।
संबंधित समाचार

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी:सरेंडर करने पहुंचा था; जमानत खारिज होते ही संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा

जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र:बोले- ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं; निलंबन न्याय नहीं और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं’

भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा:इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद:रातभर सड़क पर डटे इंटर्न; पुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं जारी

जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा; 50 से ज्यादा लोगों की हुई है मौत, सरकार पर आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

इंतजार खत्म:यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले:जीएम बोले सिंहस्थ बाद; चेयरमैन बोले अभी शुरू करो

इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा:यात्रियों को सफर की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद

कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत:जहरीली दवा पीकर दी जान; बेटे की पेशी के बाद घर में हुआ विवाद

नकल जांच का अनोखा संकट:महीनों जब्त रहने से मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज; सालभर में 300 प्रकरण, अब बनेगी अलग समिति

रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी:50 रुपए के पुराने नोट के बदले लाखों देने का दिया झांसा; फेसबुक पर देखा था ऑफर

मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध:रहवासियों को सता रहा ये डर; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

अब भी परमिशन का इंतजार:कौन बोले- कार्यक्रम ग्राउंड पर होकर रहेगा; इतने हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

दूषित पानी कांड:36 मौतों के मामले में सिस्टम की लापरवाही का खुलासा; जांच आयोग ने बताई कई गंभीर खामियां

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!