चौंकाने वाला खुलासा: 12 साल से कर रहा था पुलिस के लिए मुखबिरी; निकला गांजे का स्मगलर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कानपुर।
पुलिस के लिए मुखबिरी करने वाला एक शख्स ही बड़े स्तर का गांजा तस्कर निकला। चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि करीब 12 वर्षों तक वह बिना पकड़े अपना नेटवर्क चलाता रहा और इस दौरान उसने तस्करी को ‘फ्रेंचाइजी’ की तरह फैलाकर कई लोगों को अपने साथ जोड़ लिया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आर्म्स एक्ट में पकड़े जाने के बाद बना था मुखबिर
क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि काकादेव निवासी उमेश चंद्र राजपूत उर्फ अश्वनी राजपूत ने 2012-13 में आर्म्स एक्ट में पकड़े जाने के बाद पुलिस की मुखबिरी शुरू की थी। इसी दौरान वह शुक्लागंज के तस्कर अकबर अली उर्फ चिंगारी के संपर्क में आया। शुरुआत में वह छोटी मात्रा में गांजा और चरस की खरीद-फरोख्त करता रहा, लेकिन मुखबिर होने के कारण उस पर शक नहीं हुआ।
ओडिशा से सीधे गांजा लाना शुरू कर दिया
कोविड काल के दौरान उसने ओडिशा से सीधे गांजा लाना शुरू कर दिया। वह ट्रेन से माल लाता और शुक्लागंज में अपने नेटवर्क को सप्लाई कर देता। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कभी गांजा अपने घर या किसी एक स्थान पर नहीं रखता था, जिससे पकड़ में आने की संभावना कम रहती थी।
एजेंटों का नेटवर्क खड़ा किया
तस्करी को बढ़ाने के लिए उसने एजेंटों का नेटवर्क खड़ा किया और ‘फ्रेंचाइजी मॉडल’ अपनाया। अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी देकर प्रति किलोग्राम करीब 5 हजार रुपए के हिसाब से भुगतान करता था। इस तरह उसका नेटवर्क कई हिस्सों में फैल गया।
एजेंट गांजे के साथ पकड़ा गया
मामला का तब खुलासा हुआ जब 1 मार्च को उसका एक एजेंट गांजे के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी का नाम सामने आया, लेकिन ठोस सबूत न होने के कारण तत्काल कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए। सख्ती से पूछताछ में आरोपी टूट गया और पहली बार गिरफ्त में आया।
50 किलोग्राम गांजे के साथ जेल भेजा
पुलिस ने चार दिन पहले उसे करीब 50 किलोग्राम गांजे के साथ जेल भेजा है। इस मामले में उसके सहयोगियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। वहीं एक अन्य महिला आरोपी की तलाश जारी है।
सुपरफास्ट और प्रीमियम ट्रेनों से सफर करते थे
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी और उसके एजेंट शक से बचने के लिए सुपरफास्ट और प्रीमियम ट्रेनों से सफर करते थे और यात्रा के दौरान मोबाइल फोन बंद रखते थे, ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। क्राइम ब्रांच के अनुसार आरोपी लंबे समय से संगठित तरीके से तस्करी कर रहा था और उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!