खबर
Top News

बॉर्डर पर शाह: देश की सरहद पर 15 दिन बिताएंगे ‘मोटाभाई’

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 मई 2026, 12:51 pm
शेयर करें:
बॉर्डर पर शाह

नक्सलवाद के खात्मे के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने शुरू किया ‘बॉर्डर मिशन’, भारत बनेगा अभेद्य किला

पाकिस्तान व बांग्लादेश से सटी भारत की सीमा पर जमीनी स्थिति जानने निकले गृहमंत्री

शाह का लक्ष्य ‘स्मार्ट बॉर्डर’, देश की 6 हजार किलोमीटर लंबी सीमाओं को पूरी तरह किया जाएगा सील

कल राजस्थान से शुरू हुआ गृहमंत्री शाह का दौरा, गुजरात, त्रिपुरा होते हुए आखिरी में पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे

बीकानेर वाली सांचू चौकी पर पहुंचने वाले देश के पहले गृहमंत्री बने शाह, ‘हरामी नाले’ का भी करेंगे दौरा

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जवाहरलाल नेहरू, लालबहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, मोरारजी देसाई, चंद्रशेखर, पीवी नरसिंहराव, बूटासिंह, ज्ञानी जैलसिंह से लेकर मुफ्ती मोहम्मद सईद और मुरलीमनोहर जोशी, लालकृष्ण आडवाणी तक देश ने अनेक गृहमंत्री देखे।

मुफ्ती मोहम्मद सईद को छोड़ दें तो अमूमन हर गृहमंत्री ने अपने कार्यकाल में अलग ही छाप छोड़ी है। इनमें अब अमित शाह सबसे हटकर साबित हो रहे हैं।

देश के प्रति ये उनकी गहरी जवाबदेही व चिंताओं का ही असर है कि वे ऐसे पहले गृहमंत्री हैं, जो पद पर रहते हुए एक दिन भी देश छोड़कर बाहर किसी अन्य देश में नहीं गए।

देश के लिए नासूर बन चुकी बरस-ओ-बरस पुरानी नक्सलवाद की रक्तरंजित समस्या को मुकम्मल रूप से जड़ से उखाड़ने का काम उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

अब शाह अपने नए मिशन पर निकले हैं। मिशन का नाम है- स्मार्ट बॉर्डर। पाकिस्तान, बांग्लादेश से सटी देश की करीब 6 हजार किलोमीटर लंबी सीमाओं को वे अब अभेद्य बनाने के मिशन पर निकल गए हैं।

निशाने पर उनके फिलहाल पाक-बांग्ला ही हैं। घुसपैठ व उससे बिगड़ता और बदलता सीमावर्ती इलाकों का जनसंख्या संतुलन उनकी चिंता का विषय है। पश्चिम बंगाल के चुनाव में इस समस्या को नजदीक व गहराई से देखने के बाद गृहमंत्री का ये मिशन अहम है।

आमतौर पर ये काम रक्षा मंत्रालय के जिम्मे रहता है और सीमावर्ती इलाकों का दौरा रक्षामंत्री करते आए हैं, लेकिन ‘मोटाभाई’ का अपना एक अलग अंदाज जो है..!

कें द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ‘बॉर्डर दौरा’ देश की सीमाओं, खासकर पाकिस्तान और बांग्लादेश से सटे इलाकों को पूरी तरह से अभेद्य बनाने और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने का एक व्यापक सुरक्षा मिशन है।

गृहमंत्री पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगी सीमाओं की सुरक्षा जांचने के लिए चार राज्यों राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा का दौरा कर रहे हैं। दौरे की शुरुआत राजस्थान के बीकानेर से हुई, जहां उन्होंने सांचू सीमा चौकी पर बीएसएफ के जवानों को संबोधित किया।

यहां आने वाले वे देश के पहले गृहमंत्री हैं। शाह के मिशन बॉर्डर का मकसद सीमा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए बीएसएफ, सेना, प्रशासन और स्थानीय नागरिकों को मिलाकर एक ‘4-स्तरीय सुरक्षा ग्रिड’ बनाना है।

गृहमंत्री ने सीमा चौकियों पर 14 नए महिला बैरकों का वर्चुअल उद्‌घाटन भी किया। इस अवसर पर शाह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान बीएसएफ की भूमिका की सराहना की और विपरीत मौसम में जवानों के साहस को सराहा।

गृहमंत्री का यह मिशन लगातार कई दिन तक चलेगा, ताकि सीमावर्ती गांवों में कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने तथा सुरक्षा को और मजबूत करने की रणनीति तैयार की जा सके।

‘मोटाभाई’ दरअसल नक्सलवाद को खत्म करने के बाद भारत को घुसपैठ से पूरी तरह से मुक्त करने के मिशन में जुट गए हैं। उन्होंने फरवरी में बिहार के सीमांचल में घुसपैठ से प्रभावित सात जिलों का दौरा किया था।

इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों से बैठक कर घुसपैठ पर पूरी तरह लगाम लगाने की रणनीति तैयार की थी। उनके राजस्थान, गुजरात, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों के दौरे को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

भुज में ‘हरामी नाले’ का भी दौरा करेंगे अमित शाह
शाह 29 मई को गुजरात के भुज में सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील ‘हरामी नाले’ का भी दौरा करेंगे। गुजरात के कच्छ रण में पड़ने वाले करीब 22 किलोमीटर लंबे इस दलदली समुद्री चैनल इलाके में बीएसएफ को निगरानी रखना बेहद चुनौतीभरा कार्य है।

पाकिस्तान इस इलाके से आतंकवादियों और तस्करों की घुसपैठ कराने की फिराक में रहता है। भारत की सुरक्षा के लिहाज से हरामी नाले की सुरक्षा को मजबूत करना बेहद जरूरी है।

गुजरात, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल जाएंगे गृहमंत्री
5 जून को गृहमंत्री त्रिपुरा में और 15 जून को पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे, जहां वह बांग्लादेश से लगते बॉर्डर का सिक्योरिटी रिव्यू करेंगे। गृहमंत्री के इन चारों राज्यों में बॉर्डर इलाकों में जाकर वहां सिक्योरिटी रिव्यू करना आने वाले दिनों में देश की बॉर्डर को और अधिक मजबूत करने की दिशा में उठाया जा रहा कदम है।

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद सरकार ने घुसपैठ रोकने का दावा भी किया था। पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से बॉर्डर पर फेंसिंग लगाने के लिए बीएसएफ को जमीन भी अलॉट की गई है।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 11 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 11 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 11 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 12 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 12 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 12 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 12 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 12 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 12 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 12 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 13 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 13 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 13 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 13 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 13 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 13 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 13 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!