खबर
Top News

उपचुनाव पर इस मंत्री का बड़ा बयान: टिकट नहीं बदलेंगे; पार्टी का फैसला सर्वोपरि

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जुलाई 2026, 2:05 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद प्रदेश सरकार के मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी अपने फैसले पर कायम रहेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा में उम्मीदवार घोषित होने के बाद टिकट बदलने की परंपरा नहीं है और कार्यकर्ताओं से संवाद कर स्थिति सामान्य कर ली जाएगी।

इंदौर में मीडिया से चर्चा करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा में लोकतांत्रिक व्यवस्था है और कार्यकर्ता अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन अंततः पार्टी का निर्णय ही सर्वोपरि होता है।

'एक बार टिकट घोषित हो जाए तो नहीं बदलता'
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी उम्मीदवारों का चयन लंबे विचार-विमर्श के बाद करती है। इसलिए एक बार टिकट घोषित होने के बाद उसे बदलने की परंपरा भाजपा में नहीं है।

उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि टिकट बदलेगा। आशुतोष तिवारी हमारे अच्छे और समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी ने सोच-समझकर उन्हें उम्मीदवार बनाया है।"

'नरोत्तम जी वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता हैं'
पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का जिक्र करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि वे भाजपा के वरिष्ठ और समर्पित नेता हैं तथा पार्टी के फैसले का सम्मान करेंगे।

उन्होंने बताया कि मैंने भी नरोत्तम जी को दो-तीन बार फोन किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं। वे पार्टी के पुराने और अनुशासित कार्यकर्ता हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वे चुनाव में पार्टी के लिए काम करेंगे।

'विरोध कोई बड़ी बात नहीं, कार्यकर्ताओं को समझाएंगे'
दतिया में नरोत्तम समर्थकों के विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम पर विजयवर्गीय ने कहा कि यह भाजपा के लिए कोई बड़ा संकट नहीं है।

उन्होंने कहा, हमारे कार्यकर्ता अनुशासित हैं। उन्हें बैठाकर समझाया जाएगा और वे पार्टी के निर्णय के साथ खड़े होंगे। यह कोई बड़ी बात नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं और हजारों कार्यकर्ता चुनाव लड़ने की तैयारी करते हैं, लेकिन टिकट सभी को नहीं मिल सकता। ऐसे में पार्टी का निर्णय सभी को स्वीकार करना चाहिए।

आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंगे
विजयवर्गीय ने दावा किया कि भाजपा दतिया उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि आशुतोष तिवारी भारी मतों से चुनाव जीतेंगे और संगठन पूरी मजबूती के साथ उनके पक्ष में काम करेगा।

जीतू पटवारी के भाई पर भी साधा निशाना
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई द्वारा नशा करने की बात स्वीकार करने के मामले पर विजयवर्गीय ने कहा कि इस विषय पर कांग्रेस को पहले अपने घर की चिंता करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, प्रदेश अध्यक्ष को इतनी बड़ी बातें करने से पहले अपना घर देखना चाहिए। उनके भाई ने स्वयं स्वीकार किया है कि वे पहले शराब और ड्रग्स का सेवन करते थे। जब उन्होंने खुद स्वीकार कर लिया है तो इस पर और क्या कहा जाए। यह उनका निजी मामला है।

साइकिल यात्रा पर भी कसा तंज
जीतू पटवारी की प्रस्तावित साइकिल यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि इससे कोई बड़ा राजनीतिक असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा, इससे पहले राहुल गांधी ने भी लंबी यात्राएं निकाली थीं, लेकिन देश की राजनीति पर उसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा। ऐसे में साइकिल यात्रा से भी कोई बड़ा फर्क पड़ने वाला नहीं है।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 10 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 10 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 11 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 11 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 11 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 11 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 11 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 11 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 11 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 11 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 11 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 11 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 11 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 11 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 12 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 12 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 12 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!