एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने तक नहीं छोड़ूंगा अयोध्या: सहयोगियों से बोले चंपत राय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी का मामला सामने आने के बाद से लगातार विवाद गहराया हुआ है। इस मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर आरोप लगे। राजनेताओं के स्तर पर खुले तौर पर उन्हें आरोपों के घेर में लिया गया।
उन पर लगातार हमले हुए। हालांकि, राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला सामने गरमाने के बाद ट्रस्ट की ओर से सरकार से जांच की मांग की गई। राज्य सरकार ने तीन सदस्यीय एसआईटी गठित कर मामले की जांच शुरू कराई है।
प्राथमिक रिपोर्ट में चंदा चोरी का मामला सामने आने के बाद महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने इस्तीफा दे दिया। वहीं, ट्रस्ट की ओर से 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
अब चंपत राय का बड़ा बयान सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने अपने करीबी सहयोगियों से दिल की बात कही। उन्होंने कहा कि एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक वह अयोध्या छोड़कर नहीं जाएंगे।
सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि चंपत राय ने जांच पूरी होने तक अयोध्या में रहकर हर आवश्यक सहयोग देने का निर्णय लिया है। चंपत राय के बारे में जानकारी सामने आई है कि वे मंदिर परिसर से सटे तीर्थ क्षेत्र भवन मे 23 जून से रह रहे हैं।
चंपत राय ने अभी सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाई है। वे मंदिर की नियमित प्रशासनिक गतिविधियों में भी भाग नहीं ले रहे हैं। हालांकि, उनके ट्रस्ट से जुड़े लोगों और सहयोगियों के नियमित संपर्क में होने की बात सामने आई है। शुक्रवार को बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा ने तीर्थ क्षेत्र भवन में उनसे मुलाकात की। यह मुलाकात करीब एक घंटे चली।
गोपाल राव ने भी की मुलाकात
चंपत राय से गुरुवार देर शाम ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने भी मुलाकात की थी। पूर्व महासचिव के एक सहयोगी का दावा है कि एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने तक चंपत राय अयोध्या में ही रहेंगे। चंपत राय मान रहे हैं कि फाइनल रिपोर्ट से ही पूरे प्रकरण की स्थिति साफ होगी।
इसलिए उन्होंने अभी अयोध्या न छोड़ने का फैसला लिया है। इस बीच चंपत राय की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। तीर्थ क्षेत्र भवन के आसपास के इलाकों में पहले की तुलना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। लगातार सुरक्षाकर्मी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!