सड़कों पर कब्जा तंत्र: व्यवस्था के आगे ट्रैफिक सिस्टम सरेंडर
KHULASA FIRST
संवाददाता

फुटपाथ पर दुकानदारी, रिवर साइड पुलिस चौकी के सामने नशेड़ियों का अवैध स्टैंड और सड़कों पर मनमर्जी की पार्किंग
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर का ट्रैफिक सिस्टम रानीपुरा, खातीपुरा, जेल रोड और रिवर साइड मार्ग पर आकर दम तोड़ रहा है। इन प्रमुख व्यावसायिक और संवेदनशील इलाकों में मनमाने अतिक्रमण, बेलगाम वाहन चालकों और ई-रिक्शा चालकों ने पूरी सड़क को अवरुद्ध कर दिया है। रानीपुरा, खातीपुरा, जेल रोड पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान फुटपाथों पर फैलाकर कब्जा कर लिया है।
पैदल चलने वालों के लिए बनी जगह पर व्यापार सजने के कारण मुख्य सड़क सिकुड़ गई है। रही-सही कसर जेल रोड के व्यापारियों और खरीदारों की लापरवाही पूरी कर रही है, जिन्होंने सड़क को ही मनमर्जी से अपना पार्किंग जोन बना लिया है।
यहां दिनभर बड़ी संख्या में वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं, जिससे आवागमन दिनभर अवरुद्ध रहता है और लोग जाम में फंसने को मजबूर हैं। इस अव्यवस्था के आगे नगर निगम का रिमूवल अमला और यातायात पुलिस पूरी तरह मूकदर्शक नजर आ रही है।
अवैध ई-रिक्शा स्टैंड पर नशाखोरी
सबसे बदतर और हैरान करने वाले हालात रिवर साइड पुलिस चौकी के ठीक सामने बने अवैध ई-रिक्शा स्टैंड के हैं। कानून के रखवालों की नाक के नीचे ई-रिक्शा चालकों ने सड़क को पार्किंग जोन में तब्दील कर दिया है। यह सिर्फ एक अवैध स्टैंड नहीं, बल्कि असामाजिक तत्वों का गढ़ बन चुका है।
बेखौफ रिक्शा चालक दिनदहाड़े रिक्शा के भीतर बैठकर मादक पदार्थों का सेवन करते हैं और राहगीरों के साथ गाली-गलौज करते हैं। इस पूरे इलाके में यातायात दिनभर अवरुद्ध रहता है, लेकिन चौकी में बैठी पुलिस सब कुछ देखकर भी अनजान बनी हुई है।
रिक्शा चालकों ने मीडियाकर्मी से की अभद्रता
इस गुंडागर्दी का शिकार अब मीडियाकर्मी भी हो रहे हैं। बीते दिनों समाचार पत्र के वरिष्ठ फोटोग्राफर जब इस अव्यवस्था और नशेड़ी चालकों की तस्वीरें कैमरे में कैद कर रहे थे, तब इन रिक्शा चालकों ने उन्हें घेर लिया। चालकों ने कैमरे से फोटो डिलीट करने का दबाव बनाते हुए वरिष्ठ फोटोग्राफर को सरेआम धमकाया और मारपीट पर उतारू हो गए।
पुलिस नहीं ले रही सुध
पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई इस गुंडागर्दी के बाद भी पुलिस ने कोई स्वतः संज्ञान नहीं लिया, जिससे अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के
कारण आम जनता इस बदहाली को झेलने के लिए मजबूर है।
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह को इस गंभीर अव्यवस्था, अवैध पार्किंग और गुंडागर्दी पर ध्यान देना होगा, वरना इंदौर की सड़कों पर यह ‘कब्जा तंत्र' आम नागरिकों का जीना दूभर कर देगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!