परीक्षा में हिजाब: पगड़ी और कलावा की होगी जांच; उतरवाया नहीं जाएगा,जूते-मोजे पहनकर नहीं मिलेगा प्रवेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2025 का पहला चरण रविवार (12 जुलाई) को आयोजित होगा। इंदौर शहर के 13 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में 5,710 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के निष्पक्ष और व्यवस्थित संचालन के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
धार्मिक प्रतीकों की होगी सम्मानपूर्वक जांच
परीक्षा को लेकर जारी निर्देशों के अनुसार हिजाब, पगड़ी, कलावा, ताबीज और अन्य धार्मिक प्रतीकों की परीक्षा केंद्र पर सम्मानपूर्वक जांच की जाएगी, लेकिन अभ्यर्थियों को इन्हें उतारने या किसी प्रकार की क्षति पहुंचाने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आस्था का पूरा सम्मान करते हुए केवल सुरक्षा और परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जांच की जाएगी।
सिर्फ ये सामान ले जा सकेंगे अभ्यर्थी
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में केवल ई-प्रवेश पत्र (Admit Card), वैध फोटो पहचान पत्र, निर्धारित स्याही का पेन, पारदर्शी पानी की बोतल, प्रवेश पत्र में अनुमत सामग्री ले जाने की अनुमति होगी। दिव्यांग अभ्यर्थी आयोग की अनुमति के अनुसार आवश्यक सहायक सामग्री साथ ला सकेंगे।
जूते-मोजे पहनकर नहीं मिलेगा प्रवेश
आयोग ने ड्रेस कोड और प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को जूते और मोजे पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, जबकि चप्पल या सैंडल पहनकर प्रवेश की अनुमति होगी।
इसके अलावा मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, डिजिटल घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
पर्स, वॉलेट, बेल्ट, धूप का चश्मा, स्केल, पेंसिल, रबड़, शार्पनर, कफलिंक तथा धातु या चमड़े के बैंड जैसी वस्तुएं भी परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
दो सत्रों में होगी परीक्षा
प्रथम सत्र: सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक
द्वितीय सत्र: दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले तक ही प्रवेश मिलेगा
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले तक ही प्रवेश मिलेगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। यह परीक्षा संस्कृत, भूगोल, मनोविज्ञान, विधि, भूगर्भशास्त्र और योग विज्ञान विषयों के लिए आयोजित की जा रही है।
न्यू लॉ कॉलेज केंद्र के लिए विशेष एडवाइजरी
आयोग ने गवर्नमेंट न्यू लॉ कॉलेज, GACC कैंपस परीक्षा केंद्र पर आने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष सलाह जारी की है। एबी रोड की ओर सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण उम्मीदवारों से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (UTD), खंडवा रोड के मुख्य द्वार से होकर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की गई है, ताकि उन्हें यातायात संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!