ड्रग्स केस में पीसीसी चीफ के भाई तलब: युवती के बयान से बढ़ीं मुश्किलें; शोषण और ड्रग्स सप्लाई के आरोपों की जांच तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। ड्रग्स मामले की जांच कर रही पुलिस ने उन्हें 24 घंटे के भीतर दूसरी बार पूछताछ के लिए तलब किया है।
नाना पटवारी को शनिवार दोपहर 3 बजे थाने में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार पुलिस उनसे युवतियों को ड्रग्स की लत लगाने, कथित शोषण और ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े नए आरोपों के संबंध में पूछताछ करेगी।
इससे पहले 9 जुलाई को पुलिस ने नाना पटवारी से करीब 12 घंटे तक पूछताछ की थी। उस समय ड्रग पैडलर इरफान उर्फ गोलू चंदेरी और संजय कौशल उर्फ राॅनी भाई से कथित संपर्कों के आधार पर उनसे सवाल किए गए थे। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था, लेकिन बाद में सामने आए नए तथ्यों के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है।
युवती के बयान के बाद जांच में नया मोड़
शुक्रवार को एक युवती ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि राऊ क्षेत्र के अमितेष नगर और न्यूयॉर्क सिटी स्थित फ्लैटों में ड्रग्स पार्टियां होती थीं और वहां कई युवतियों का शोषण किया गया।
युवती ने दावा किया कि उसकी मुलाकात नाना पटवारी से एक अन्य युवती के माध्यम से हुई थी और वह इन पार्टियों की गवाह रही है।
युवती का बयान डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के समक्ष दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने संबंधित स्थानों पर जांच भी की। मामले में मानव गंगवानी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
ड्राइवर और अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में
पुलिस अब नाना पटवारी के पूर्व ड्राइवर भुरू उर्फ राजू खान सहित कृष्णा मोरे, बंटी असरानी, आकांक्षा और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि कथित ड्रग्स नेटवर्क में किन-किन लोगों की भूमिका रही।
ड्रग्स छोड़ने के दावे पर भी सवाल
नाना पटवारी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि उन्होंने तीन वर्ष पहले ड्रग्स छोड़ दिए थे और अब शराब का सेवन भी नहीं करते। रिमांड पर लिए गए ड्रग पैडलर इरफान उर्फ गोलू से दोबारा पूछताछ में ऐसे बयान सामने आए हैं, जिनमें नाना के इस दावे पर सवाल उठाए गए हैं।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हाल के दिनों में कथित तौर पर ड्रग्स की मांग, ऑनलाइन भुगतान और ब्राउन शुगर की सप्लाई से जुड़े जो इनपुट मिले हैं, उनका नाना पटवारी से कोई संबंध है या नहीं। इन आरोपों की जांच जारी है और पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई अंतिम निष्कर्ष घोषित नहीं किया है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!