हिना कॉलोनी में ड्रेनेज लाइन फूटी: सड़कों पर बह रहा है गंदा पानी; मुख्य मार्ग पर जमा मल-मूत्र बना बड़ी मुसीबत, क्षेत्र में बीमारियों का बढ़ा खतरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के जोन क्रमांक 10 और वार्ड क्रमांक 39 के अंतर्गत खजराना की हिना कॉलोनी में मुख्य ड्रेनेज लाइन डैमेज और चोक हो चुकी है। इसके कारण टॉयलेट और नालियों का गंदा पानी चौबीसों घंटे सड़कों पर बह रहा है। इस दूषित पानी के कारण पूरे इलाके में भारी बदबू फैली हुई है, जिससे स्थानीय रहवासियों का जीना दुश्वार हो गया है।
आठ दिनों बाद भी सुध नहीं - हैरानी की बात यह है कि सड़कों पर बीते आठ दिनों से लगातार यह गंदा पानी बह रहा है, लेकिन नगर निगम जोन के जोनल अधिकारी से लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षक तक ने अब तक मौके पर जाकर देखा तक नहीं है।
अधिकारियों की इस अनदेखी के कारण सड़कों पर जलजमाव बढ़ता जा रहा है। रुके हुए गंदे पानी की वजह से क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है, जिससे मलेरिया, डेंगू और डायरिया जैसी घातक बीमारियों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है।
कमिश्नर जनसमस्या का तत्काल संज्ञान लें- रहवासियों का कहना है कि यदि समय रहते ड्रेनेज लाइन की सफाई नहीं की गई और क्षतिग्रस्त पाइपों को दुरुस्त नहीं किया गया, तो हिना कॉलोनी में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाएगी।
यह समस्या सीधे तौर पर आम जनता के स्वास्थ्य से जुड़ी है। नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल और जोन 10 के क्षेत्रीय अमले को इस जनसमस्या का तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।
नया ड्रेनेज सिस्टम व्यवस्थित करे- क्षेत्र की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को दफ्तर से बाहर निकलकर धरातल पर काम करना होगा। ड्रेनेज लाइन की सफाई का काम तुरंत शुरू कराया जाए।
नगर निगम प्रशासन आधुनिक मशीनों के जरिए चोकिंग को दूर करे और डैमेज हो चुकी पाइपलाइन को बदलकर नया ड्रेनेज सिस्टम व्यवस्थित करे, ताकि टैक्स भरने वाली जनता को इस गंभीर समस्या से स्थायी मुक्ति मिल सके।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!