खबर
Top News

फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: इस दल के पूर्व नेता समेत दो आरोपी दबोचे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जुलाई 2026, 2:56 pm
शेयर करें:
फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
शहर के बहुचर्चित सराफा व्यापारी फायरिंग कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 21 दिन पहले सराफा व्यापारी कमल जैन के घर पर फायरिंग करवाने के कथित मास्टरमाइंड और बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक विनोद उर्फ वीनू शर्मा तथा उसके साथी अजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि एक करोड़ रुपए की कथित वसूली के लिए व्यापारी के घर पर फायरिंग कराने की साजिश रची गई थी। इसके लिए वीनू शर्मा ने 40 लाख रुपये की सुपारी ली थी।

निर्माणाधीन पुल के पास से गिरफ्तार
दोनों आरोपियों को सागोद और मोरवनी के बीच निर्माणाधीन पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वीनू शर्मा के कब्जे से एक देसी पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं।

19 जून को व्यापारी के घर हुई थी फायरिंग
19 जून की दोपहर डीडी नगर थाना क्षेत्र के सैफी नगर स्थित सराफा व्यापारी कमल जैन के घर पर दो बाइक से आए चार बदमाशों ने फायरिंग की थी। गोली खिड़की को चीरते हुए घर के अंदर जा पहुंची।

उस समय व्यापारी की पत्नी कुछ ही दूरी पर सो रही थीं। सौभाग्य से उन्हें कोई चोट नहीं आई, लेकिन घटना के बाद पूरे शहर में दहशत फैल गई थी।

घटना के बाद व्यापारी ने सीधे तौर पर विनोद उर्फ वीनू शर्मा पर धमकाने और फायरिंग कराने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी थी।

शेयर मार्केट विवाद से जुड़ा मामला
कमल जैन के बेटे दिव्यांश जैन और सरवन निवासी सराफा व्यापारी आदित्य सोमानी के बीच शेयर मार्केट और एमसीएक्स के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

फायरिंग से एक दिन पहले ही कमल जैन ने आदित्य सोमानी के खिलाफ एक करोड़ रुपये की वसूली के लिए धमकाने का मामला दर्ज कराया था। इसके अगले ही दिन उनके घर पर फायरिंग की घटना हुई।

पूछताछ में कबूला सुपारी का राज
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में वीनू शर्मा ने स्वीकार किया कि आदित्य सोमानी ने कथित तौर पर दिव्यांश जैन से एक करोड़ रुपये की वसूली के लिए उसे 40 लाख रुपये की सुपारी दी थी। योजना के अनुसार पूरी रकम की वसूली होने के बाद सुपारी की राशि दी जानी थी।

वीनू शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची और शूटरों की व्यवस्था की। फायरिंग से पहले वह व्यापारी और उसके परिवार को दो बार धमका भी चुका था।

पहले भी हो चुका है दोषी करार
विनोद उर्फ वीनू शर्मा बजरंग दल का पूर्व जिला संयोजक रह चुका है। पुलिस के अनुसार, वह पहले भी अवैध हथियार रखने के मामले में तीन वर्ष की सजा पा चुका है और जमानत पर बाहर था।

वहीं फायरिंग करने वाला आरोपी वसीम उर्फ पांडू एक अन्य चर्चित हत्या के मामले में भी आरोपी बताया जा रहा है। फिलहाल वह फरार है।

मददगारों पर भी होगी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद वीनू शर्मा अपने परिचितों की मदद से गुजरात, राजस्थान, देवास, नर्मदापुरम (पूर्व होशंगाबाद) और इंदौर सहित कई स्थानों पर छिपता रहा।

पुलिस अब उन लोगों की भी पहचान कर रही है जिन्होंने फरारी के दौरान उसकी मदद की। जांच में दोषी पाए जाने पर उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा।

षड्यंत्र से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रहे
डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड मांगी जाएगी, ताकि फरार आरोपियों और पूरे षड्यंत्र से जुड़े अन्य लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके।

अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार
पुलिस अब तक इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें शूटर, साजिशकर्ता, हथियार उपलब्ध कराने वाले, धमकी देने वाले और सुपारी देने का आरोप झेल रहे लोग शामिल हैं।

वहीं वसीम पठान और अदनान शेरानी अभी भी फरार हैं। दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित है और उनकी तलाश जारी है।

संबंधित समाचार

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

1 minute ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

28 minutes ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

36 minutes ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

37 minutes ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 1 hour ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 1 hour ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 1 hour ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 1 hour ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 1 hour ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 1 hour ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 1 hour ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 1 hour ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 1 hour ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 2 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 2 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 2 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 2 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 2 hours ago
कम बारिश के बाद अलर्ट
Top News

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!