पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर: मरेंगी हजारों मछलियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

नगर निगम प्रशासन की लापरवाही से शहर का प्रमुख पर्यटन स्थल बना जहरीला जलाशय, अधिकारियों की अनदेखी से बिगड़े हालात
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर का पिपलियापाला तालाब नगर निगम के गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण बर्बादी की कगार पर पहुंच चुका है। सवाल उठ रहा है कि जब सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के नाम पर घटिया व्यवस्था चलाई जा रही है, तो हजारों मछलियां मरेंगी ही, इसका असली जिम्मेदार कौन है?
स्थानीय निवासियों और पर्यावरण प्रेमियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि सीवेज के पानी को साफ करने का महज ढोंग किया जा रहा है और बिना उपचारित किया गया दूषित पानी सीधे जलाशय में भेजा जा रहा है।
शोधन के नाम पर हो रही इस अनियमितता ने तालाब के पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को तबाह कर दिया है। चारों तरफ फैली असहनीय दुर्गंध ने क्षेत्रीय लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। शहर के सबसे बड़े पिकनिक स्पॉट के इस हाल ने पर्यटकों की सुरक्षा और आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर बड़ा खतरा खड़ा कर दिया है।
जिम्मेदारी दूसरों पर डाल देते हैं अधिकारी
इस भयावह स्थिति पर पत्रकार नीलेश वर्मा और क्षेत्र के नागरिकों ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। पत्रकार नीलेश वर्मा ने खुलासा किया है कि पानी अत्यधिक जहरीला होने के कारण बड़ी संख्या में मछलियां मर चुकी हैं, लेकिन अपनी नाकामी छुपाने के लिए नगर निगम द्वारा मृत मछलियों को रातोंरात पानी से बाहर निकलवा दिया गया।
पूरे तालाब का पानी अत्यधिक दूषित और बदबूदार हो चुका है, जिससे आसपास रहना मुश्किल हो गया है। निवासियों का साफ कहना है कि शिकायत लेकर पहुंचने पर संबंधित नगर निगम अधिकारी अपनी जिम्मेदारी दूसरों पर डालकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
विशेषज्ञों की मानें तो एसटीपी प्लांट का सही तरीके से काम न करना सीधे तौर पर राष्ट्रीय पर्यावरण मानदंडों का खुला उल्लंघन है। जल में ऑक्सीजन का स्तर घातक स्तर तक गिर चुका है और जहरीले रसायनों की मात्रा बढ़ गई है, जिससेे जलीय जीवों का दम घुट रहा है।
इस बर्बादी को रोकने के लिए तुरंत पानी के नमूनों की फॉरेंसिक लैब जांच और पूरे सीवेज शोधन तंत्र का निष्पक्ष तकनीकी ऑडिट कराया जाना बेहद जरूरी हो गया है। मुख्य जिम्मेदार होने के नाते नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल को तुरंत इस पूरे मामले का कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।
संबंधित समाचार

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा हिस्ट्रीशीटर:हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए:चक्कर काट रहा खरीदार

साध्वी का संतों पर पलटवार:अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर उठाए सवाल

घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज:दो दिन पहले तक सब ठीक था; आखिर एकदम ऐसा क्या हुआ कि देना पड़ी जान

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका:इतने रुपए महंगा हुआ दूध; होम डिलीवरी के लिए भी चुकाने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार:बोले; बूथ पर भाजपा को मिले थे 337 वोट, रिकॉर्ड मेरे पास

सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट:खेल भी पुराना और खिलाड़ी भी

देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती:500 मीटर क्षेत्र सील; मचान तैयार, सोशल मीडिया की अफवाहों पर पुलिस की नजर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!