डेली कॉलेज विवाद में आरोपियों को झटका: गिरफ्तारी की तलवार लटकी; अग्रिम जमानत की मांग खारिज, मायूस लौटे परिजन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रतिष्ठित डेली कॉलेज की साख को नुकसान पहुंचाने के आरोपों से जुड़े बहुचर्चित मामले में कल अहम कानूनी घटनाक्रम सामने आया। जिला अदालत ने नामजद संदीप पारेख, रंजीतसिंह नामली और मानवीर बायस की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।
कोर्ट के फैसले से आरोपियों को बड़ा झटका लगा है। सुनवाई में उनके परिजन भी मौजूद थे। जैसे ही कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिकाओं को निरस्त करने का आदेश सुनाया, परिजनों के चेहरे पर मायूसी छा गई और वे चुपचाप लौट गए।
डेली कॉलेज प्रबंधन ने संदीप पारेख, अनुराग जैन, रंजीतसिंह नामली और मानवीर बायस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें आरोप है आरोपियों ने वॉइस ऑफ डीसी नाम से फर्जी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म संचालित किया। इसके जरिए कॉलेज, उसके शिक्षकों और प्रबंधन के खिलाफ भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की, जिससे संस्था की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा। प्रबंधन का कहना है यह प्रतिष्ठा धूमिल करने की साजिश है।
जांच में जुटी पुलिस
इस मामले को लेकर पहले भी सवाल उठे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया था सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे पोस्ट और संदेश प्रसारित किए जा रहे थे, जिनका उद्देश्य संस्था की छवि को धक्का पहुंचाना था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर डिजिटल साक्ष्यों को खंगालना शुरू किया था। साइबर विशेषज्ञों की मदद से पता लगाने की कोशिश की जा रही है प्लेटफॉर्म को कौन संचालित कर रहा था और किन की भूमिका थी।
अदालत ने नहीं माना राहत का आधार
शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष की ओर से अग्रिम जमानत के लिए दलीलें दी गईं, लेकिन अदालत ने उन्हें पर्याप्त नहीं माना। कोर्ट ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए राहत देने से इनकार कर दिया।कानूनी जानकारों के मुताबिक, अदालत का यह रुख संकेत देता है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच के दौरान आरोपियों से पूछताछ आवश्यक मानी जा रही है।
फिलहाल इस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर भी जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस कथित प्लेटफॉर्म से जुड़े और कौन-कौन लोग हैं तथा किस स्तर पर सामग्री तैयार और प्रसारित की जा रही थी।संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
डेली कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़ा होने के कारण यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। शिक्षा जगत से जुड़े लोग भी इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं, जो यह तय करेगी कि इस पूरे मामले में आखिर किसकी क्या भूमिका रही।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!