भाभी को देख हार्न बजाया और की हरकत: हम तो अपने घर में ही थे वो आकर खुद झगड़े
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हम अपने घर में थे। भैया-भाभी छत पर खड़े थे। इसी दौरान रितेश कुशवाह और शुभम विश्वकर्मा हमारे घर के सामने गली से गुजरे। भाभी को देख दोनों ने गली के दो-तीन चक्कर लगाए और बार-बार हार्न बजाकर हरकतबाजी करने लगे।
यह देख भैय्या ने विरोध किया तो उन्हें गालियां दी और ललकारा। विवाद बढ़ने पर मेरे पिता का पैर तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
यह आरोप अंजनी नगर निवासी संध्या प्रजापत ने लगाया है। संध्या के अनुसार मेरे पिता प्रेम प्रजापत खिलौने बनाने का काम करते हैं। 10 मई की रात हम सभी लोग घर पर थे।
रात करीब 10.30 बजे हमने बाहर गली से बार-बार हार्न बजाए जाने की आवाजें सुनी। देखा तो छोटी भमोरी निवासी रितेश कुशवाह और शुभम विश्वकर्मा निवासी अंजनी नगर हार्न बजाते हुए बार-बार गली के चक्कर लगा रहे थे। इस दौरान पता चला कि भैय्या मंथन और भाभी सुहानी छत पर ही थे। रितेश और शुभम, भाभी को देखकर हार्न बजा रहे थे।
भैय्या मंथन ने इसका विरोध किया तो शुभम ने गाड़ी रोकी और किसी को मोबाइल लगाकर बात करने लगा। इसके बाद वह घर के सामने दरवाजे पर आ गया और भाई-भाभी को गालियां देने लगा।
चूंकि शुभम और भैय्या मंथन की रंजिश है। इसके चलते पिता प्रेम प्रजापत घबरा गए। वे और भाभी अनहोनी की संभावना के चलते घर से बाहर निकले और शुभम व रोहित को जाने को कहा, लेकिन शुभम मानों लड़ने का मन बनाकर आया था।
वह लगातार गालियां देता रहा। पहले उसने पत्थर फेंककर मारा। इसके बाद झगड़ा बड़ गया। इस दौरान रितेश और शुभम ने पास में पड़ा लोहे का पाइप उठाकर मेरे पिता के पैर पर मार दिया।
हमले में उनका उन्हें फ्रेक्चर हो गया। वे अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर रितेश और शुभम पर केस दर्ज किया है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!