खबर
Top News

दिलजीत के कॉन्सर्ट पर सुरक्षा का पहरा: इतने पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात; ड्रोन से होगी निगरानी, हर चौराहे पर रहेगी नजर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 नवंबर 2026, 11:43 am
शेयर करें:
दिलजीत के कॉन्सर्ट पर सुरक्षा का पहरा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का 15 नवंबर की शाम इंदौर में होने वाला लाइव कॉन्सर्ट अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

बम धमकियों ने बढ़ाई चिंता
कार्यक्रम को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन लगातार मिल रही बम धमकियों ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए आयोजन स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है।

500 से ज्यादा पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
कॉन्सर्ट के दौरान 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुलिस ने आयोजन स्थल की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं।

बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) और क्राइम ब्रांच की टीमें दिन में तीन से चार बार आयोजन स्थल की जांच कर रही हैं।

कार्यक्रम के दिन भी ये टीमें पूरे समय मौके पर मौजूद रहेंगी। शहर के प्रमुख चौराहों, प्रवेश मार्गों और नाकों पर पुलिस की निगरानी रहेगी।

इसके अलावा ड्रोन के माध्यम से भी आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।

आयोजकों के साथ लगातार बैठकें, सुरक्षा का विशेष खाका तैयार
पुलिस के मुताबिक, कॉन्सर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजकों के साथ लगातार चर्चा की जा रही है।

आयोजन स्थल पर पुलिस बल, स्थानीय थानों की टीमें, क्राइम ब्रांच, BDS और निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलाकर विस्तृत सुरक्षा योजना बनाई गई है।

धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा इंतजाम और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।करीब चार लाख वर्गफीट के मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए विशेष स्टेज तैयार किया जा रहा है।

बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रवेश और निकास व्यवस्था के साथ-साथ पूरे परिसर की निगरानी पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

अब तक तीन बार मिल चुके धमकी भरे ई-मेल
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले इंदौर में धमकी भरे ई-मेल मिलने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का है।

शहर में इस तरह की यह तीसरी धमकी बताई जा रही है। इससे पहले तीन निजी स्कूलों और महापौर कार्यालय को भी धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं।

ताजा ई-मेल मिलने के बाद महापौर सचिवालय की ओर से क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद BDS की टीम ने सचिवालय पहुंचकर पूरे परिसर की जांच की।

ई-मेल में बंधन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और महापौर सचिवालय को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी।

धमकी भरे मेल में कॉन्सर्ट का भी जिक्र
धमकी भरे ई-मेल में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का भी उल्लेख किया गया था। इसमें अभिभावकों को चेतावनी देते हुए कहा गया था कि वे अपने बच्चों को कार्यक्रम में न भेजें।

लगातार सामने आ रही धमकियों के बाद पुलिस ने कॉन्सर्ट की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा है।

फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां धमकी भरे ई-मेल की जांच के साथ आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हैं।

अब सबकी नजर 15 नवंबर को होने वाले इस बड़े आयोजन पर है, जहां संगीत के कार्यक्रम के बीच सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता भी अहम रहेगी।

संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध
Top News

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

about 9 hours ago
70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा
Top News

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन
Top News

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

about 12 hours ago
फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला
Top News

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

about 12 hours ago
इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

about 12 hours ago
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत
Top News

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

about 13 hours ago
डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल
Top News

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

about 13 hours ago
भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण
Top News

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

about 13 hours ago
बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप
Top News

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

about 13 hours ago
इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

about 13 hours ago
महंगा हुआ दूध
Top News

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

about 14 hours ago
इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा
Top News

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

about 14 hours ago
वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई
Top News

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

about 14 hours ago
फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना
Top News

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

about 14 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

about 14 hours ago
घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम
Top News

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

about 15 hours ago
बच्चों की सुरक्षा का संकल्प
Indore

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

about 15 hours ago
सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा
Top News

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

about 15 hours ago
‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा
Top News

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

about 15 hours ago
पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा
Top News

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!