प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक कॉलेज बोर्ड चुनाव का शेड्यूल जारी: जानिये किस दिन होगा मतदान; विवादित संविधान संशोधन फिलहाल लागू नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के इंदौर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज बोर्ड के चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रही अनिश्चितता के बीच आखिरकार चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। चुनाव अधिकारी और हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुशील गुप्ता ने आधिकारिक रूप से शेड्यूल जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि मतदान 21 मई को होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
सबसे अहम बात यह है कि जिस संविधान संशोधन को लेकर विवाद चल रहा था, उसे अभी तक फर्म एंड सोसायटी की मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में आगामी चुनाव मौजूदा संविधान के तहत ही कराए जाएंगे। इससे यह लगभग तय माना जा रहा है कि फिलहाल विवादित संशोधन का इस चुनाव प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
चुनाव प्रक्रिया और तारीखें
चुनाव कार्यक्रम के साथ ही मतदाता सूची भी जारी कर दी गई है और उस पर आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। पूरी चुनाव प्रक्रिया इस प्रकार तय की गई है- 21 से 23 अप्रैल: मतदाता सूची पर आपत्तियां, 28 और 29 अप्रैल: नामांकन दाखिल, 30 अप्रैल और 1 मई: नाम वापसी, 2 मई: नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी), 4 से 19 मई: बाहरी मतदाताओं को डाक और ईमेल से मतपत्र भेजे जाएंगे, 20 मई तक मतपत्र वापस प्राप्त किए जाएंगे और 21 मई: मतदान और मतगणना, उसी दिन परिणाम।
मौजूदा संविधान के तहत चुनाव
डेली कॉलेज बोर्ड वर्तमान में 9 सदस्यों का होता है। इसमें विभिन्न श्रेणियों से प्रतिनिधित्व तय है। 2 सदस्य शासन द्वारा मनोनीत, 2 सदस्य मूल डोनर्स (टू-बी 1) श्रेणी से, 1 सदस्य न्यू डोनर्स (टू-बी 2) श्रेणी से, 2 सदस्य ओडीए (टू-सी) श्रेणी से। ये 7 सदस्य मिलकर पालक संघ से 2 और सदस्यों का चयन करते हैं। चूंकि संशोधित संविधान को अभी मंजूरी नहीं मिली है, इसलिए यही व्यवस्था इस चुनाव में लागू रहेगी।
विवाद की जड़ क्या है
विवादित संविधान संशोधन में बोर्ड की संरचना 9 से बढ़ाकर 10 सदस्य करने का प्रस्ताव था। इसके अलावा ओडीए (ओल्ड डेलियन एसोसिएशन) यानी टू-सी कैटेगरी में चुनाव की बजाय चयन की व्यवस्था का प्रस्ताव रखा गया था।
इसमें ओडीए के निर्वाचित अध्यक्ष और सचिव को प्राथमिकता देने और एक पूर्व प्रतिष्ठित छात्र को नामित करने का प्रावधान भी शामिल था। ओडीए ने इसका कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि उनके प्रतिनिधियों का चयन वे स्वयं करेंगे, न कि बोर्ड। इसे संस्था के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हस्तक्षेप माना जा रहा है।
आगे क्या
चुनाव शेड्यूल जारी होने के बाद अब सबकी नजर विरोधी गुट के रुख पर है। यह गुट पहले चुनाव की मांग को लेकर आंदोलन कर चुका है और डेली कॉलेज परिसर के बाहर तालाबंदी व प्रदर्शन भी कर चुका है।
इस गुट में राजेश अग्रवाल, डॉ. सुमित शुक्ला और संदीप पारिख जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि उनकी प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस फिलहाल टाल दी गई है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि वे अगला कदम सोच-समझकर उठाना चाहते हैं।
फिलहाल स्थिति यह है कि चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यदि बीच में कोई कानूनी अड़चन नहीं आती, तो डेली कॉलेज बोर्ड का नया गठन 21 मई को ही तय हो जाएगा।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!