स्कूल शिक्षा विभाग में इतने करोड़ का घोटाला: जानिये जांच में क्या खुलासा हुआ; किन अधिकारियों की भूमिका सामने आई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्कूल शिक्षा विभाग में 2 करोड़ 47 लाख रुपए के बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि शासकीय राशि को फर्जी तरीके से निजी बैंक खातों में ट्रांसफर कर गबन किया गया। इस मामले में चपरासी, अतिथि शिक्षक और विभागीय अधिकारियों की भूमिका सामने आई है।
जांच रिपोर्ट के अनुसार, इस घोटाले में सबसे बड़ी राशि 1.74 करोड़ रुपए विभाग के भृत्य सिद्धार्थ जोशी के खातों में ट्रांसफर की गई। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी और पुत्र सहित कुल आठ बैंक खातों का उपयोग कर यह राशि प्राप्त की।
इसके अलावा अतिथि शिक्षक मोहन दांगी के आठ खातों में 8.41 लाख रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई, जिसे जांच शुरू होने के बाद उन्होंने वापस जमा कर दिया। अतिथि शिक्षक केदारनारायण दीक्षित के दो खातों में 16.66 लाख रुपए का भुगतान सामने आया है। भृत्य पवन खामोद के खाते में 32,800 रुपए और दिवंगत सहायक ग्रेड-2 छोटेलाल गौड़ के खाते में 1.16 लाख रुपए का फर्जी भुगतान दर्ज हुआ है। साथ ही 13 अन्य खातों में भी 45.21 लाख रुपए ट्रांसफर किए जाने की पुष्टि हुई है।
इस मामले की जांच कलेक्टर इंदौर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ आईएएस सिद्धार्थ जैन की निगरानी में 10 सदस्यीय समिति द्वारा की गई। जांच वर्ष 2017-18 से 2025-26 तक के वित्तीय लेनदेन पर आधारित है।
रिपोर्ट के आधार पर पांच लोगों को सीधे तौर पर आरोपी माना गया है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही राशि स्वीकृत करने वाले अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। आरोप है कि उनके लॉगिन पासवर्ड का उपयोग कर भुगतान को मंजूरी दी गई।
जांच में यह भी सामने आया है कि वेतन, आवास भत्ता, किराया भत्ता और वाशिंग भत्ता जैसे मदों में भी अनियमितताएं की गईं और पात्रता के बिना भुगतान किया गया। इस पूरे प्रकरण में 26 अधिकारी-कर्मचारी विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे, जिनमें गणना कर्मचारी, बाबू और स्वीकृति देने वाले अधिकारी शामिल हैं।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा है कि सभी दोषियों से सरकारी राशि की वसूली की जाएगी और उनके खिलाफ एफआईआर के साथ सख्त विभागीय कार्रवाई होगी। वहीं जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
संबंधित समाचार

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!