बीपीसीएल में 5.72 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला: कंपनी के कर्मचारियों पर फर्जी वॉलेट खेल से धोखाधड़ी का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

रॉयल्टी एप्लिकेशन में कथित हेरफेर कर ‘स्मार्ट फ्लेक्स’ वॉलेट में डाली रकम
शिप्रा पुलिस ने 7 कर्मचारियों पर केस दर्ज किया
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में कॉर्पोरेट फ्रॉड का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें देश की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) को कथित तौर पर 5 करोड़ 72 लाख रुपए से अधिक की चपत लगा दी गई। मामला इतना गंभीर है कि कंपनी के ही कुछ कर्मचारियों पर रॉयल्टी एप्लिकेशन में कथित हेरफेर कर फर्जी तरीके से रकम अपने निजी उपयोग में लेने का आरोप लगा है। पूरे मामले में शिप्रा थाना पुलिस ने कंपनी के 7 कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, यह मामला वर्ष 2023 से जुड़ा हुआ है, जिसकी शिकायत विक्रांत आहते, निवासी नवी मुंबई, ने दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि बीपीसीएल के रॉयल्टी एप्लिकेशन में एक फर्जी/मैनिपुलेटेड स्मार्ट फ्लेक्स खाता बनाकर उसमें गलत तरीके से रकम ट्रांसफर की गई। आरोप है कि इस फर्जी खाते के वॉलेट सिस्टम का उपयोग कर राशि बिना वैध जमा के ही डेबिट/एडजस्ट की जाती रही और कंपनी के वित्तीय सिस्टम को चकमा देकर करोड़ों रुपये का लेनदेन कर लिया गया।
शिकायत के अनुसार, जब इस अनियमितता का पता चला तो फरियादी पक्ष ने संबंधित आरोपियों से गलत तरीके से रिचार्ज/क्रेडिट की गई राशि का पूरा ब्यौरा मांगा और तत्काल रकम लौटाने का अनुरोध किया। लेकिन आरोप है कि बार-बार अनुरोध और फॉलोअप के बावजूद न तो राशि वापस की गई और न ही संतोषजनक जवाब दिया गया। इसके बजाय आरोपियों ने कथित तौर पर इस रकम का अवैध और धोखाधड़ीपूर्ण तरीके से निजी उपयोग कर लिया।
कंपनी के अंदरूनी सिस्टम का दुरुपयोग, जांच में खुला खेल: प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह कोई साधारण तकनीकी गड़बड़ी नहीं, बल्कि सिस्टम की समझ रखने वाले अंदरूनी लोगों की कथित मिलीभगत का मामला हो सकता है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिन लोगों पर आरोप लगा है, वे सभी किसी न किसी रूप में कंपनी के ऑपरेशन/सिस्टम से जुड़े हुए थे और उन्हें वॉलेट, रॉयल्टी या वित्तीय प्रोसेस की जानकारी थी। इसी वजह से यह शक और गहरा हो गया है कि अंदरूनी एक्सेस का इस्तेमाल कर कंपनी को सुनियोजित तरीके से नुकसान पहुंचाया गया।
शिप्रा पुलिस ने मामले में विशाल सिंह निवासी शालीमार टाउनशिप, शशि सिंह निवासी तलावली/तलावली टाउनशिप, दलबीर सिंह निवासी स्कीम नंबर-114, बलजीत सिंह निवासी स्कीम नंबर-114, वाहिद खान निवासी विजय पैलेस कॉलोनी, नरेंद्र सिंह बासु निवासी खातीवाला टैंक और बलवीर सिंह निवासी अंबिकापुरी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मिलीभगत से कंपनी को करोड़ों का नुकसान
पुलिस का मानना है कि सभी आरोपियों ने मिलीभगत कर कंपनी के डिजिटल सिस्टम का फायदा उठाया और 5.72 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का दुरुपयोग किया। अब पुलिस इस पूरे घोटाले की फाइनेंशियल ट्रेल, बैंकिंग डिटेल, वॉलेट ट्रांजेक्शन, लॉगिन रिकॉर्ड, डिजिटल एक्सेस और तकनीकी उपयोग की जांच कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या इस घोटाले में सिर्फ यही लोग शामिल थे या फिर कंपनी के भीतर और बाहर के कुछ अन्य लोग भी इस नेटवर्क का हिस्सा थे। संभावना है कि जांच आगे बढ़ने पर कई और नाम सामने आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और आईटी/डिजिटल वित्तीय गड़बड़ी से जुड़ी धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी और तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी है।
संबंधित समाचार

EOW की बड़ी कार्रवाई:PWD के कार्यपालन यंत्री के ठिकानों पर मारा छापा; नकदी और वाहन मिला

‘कलेक्टर हूं’ कहकर होटल में खाया खाना:बिल देने से किया इनकार; पकड़ा गया गुजरात का फर्जी आईएएस

12 नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; दो शिक्षक निलंबित

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!