फागन में सावन: लिहाफ में लिपटे थे ऋतुराज; अब भीगो-भीगो फागुणियो
KHULASA FIRST
संवाददाता

बेमौसम बारिश में इंदौर सहित आधा मध्य प्रदेश भीगा, ठंड फिर लौटी
फरवरी में झूम के बरसे बादल, माहौल में घुली ठिठुरन, ठंडी हवा ने फिर कंपकंपाया
चक्रवात व पश्चिमी विक्षोभ के कारण 24 घंटों में प्रदेश के 80 शहरों में हुई बारिश, फरवरी में चौथी बार बदला मौसम
25 किमी रफ्तार से चली ठंडी हवा, 3 डिग्री गिरा रात का पारा, अगले 3 दिन भी मौसम के मिजाज ऐसे ही रहने के आसार
इंदौर के आसमान में आज सुबह से बादलों ने फिर डाला डेरा, अलसुबह हुई बारिश से सड़कें तरबतर, बिजली हुई गुल
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लगता है कुदरत भी इस बरस सबकी ‘फिरकी’ ले रही है। अब जब सर्दी को विदा मान लिया गया, तब सर्द बयार के साथ फिर ठिठुरन लौट रही है। बारिश का मौसम मीलों दूर है, पर झमाझम बारिश हो रही है। मावठे का एक दौर बीत गया और दूजे में अभी देर है, फिर भी बिन बुलाए बदरा बरस रहे हैं। वह भी ऐसे, जैसे सावन में बरसते हैं। छिटपुट बूंदाबांदी नहीं, मूसलधार बरसे। बुधवार के बाद शुक्रवार सुबह से भी बरस रहे हैं।
एक दिन पहले आसमान में बादल अकस्मात आ धमके। सीहोर के आसपास दूरदराज कहीं बरसे थे, लेकिन इतनी जल्दी इतना फासला पाटकर अहिल्या नगरी पर भी ये लाड़ लड़ाएंगे, रत्तीभर इल्म नहीं था। ऐसे बरसे कि जो जहां था, वहीं थमने को मजबूर हो गया। पानी में ‘गार’ नहीं थी, लेकिन था वह ‘ठंडा गार’। ऊपर से 25 किमी की रफ्तार से दौड़ रही ठंडी हवा भी। लिहाजा कोई भी भीगने की हिम्मत जुटा नहीं पाया। बिजली की दमक और बादलों की गर्जना के बीच जो जहां था, वहीं थमकर बारिश रुकने का इंतजार करने लगा।
मौसम के बदले मिजाज के मामले में लगा कि ये सब बुधवार रात तक ही सीमित था और रात गई, बात गई हो जाएगा, लेकिन गुरुवार की रात होते-होते वही बुधवार जैसे हालात बन गए। शुक्रवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो बारिश से उनका सामना हुआ। आसमान में बादलों का ऐसा घना पहरा था कि अंधेरा-सा छा गया। सड़कें पानी से तरबतर और घर-आंगन भीगे-भीगे। ऐसा लग ही नहीं रहा था कि ये ठंड को अलविदा कहती और गर्मी की अगवानी करती फरवरी है। सब कुछ एक बार फिर ठंडा-ठंडा, भीगा-भीगा।
बेमौसम की इस बारिश में इंदौर सहित आधा मध्य प्रदेश भीग गया। राज्य के 80 से ज्यादा शहरों में जोरदार बारिश हुई। उज्जैन के घट्टिया, महिदपुर, उन्हेल जैसे ग्रामीण इलाके में तो ओले भी गिर गए। खड़ी फसलें औंधे मुंह हो गईं और किसानों को भारी नुकसान हुआ। इंदौर जिले में भी सांवेर व देपालपुर तहसील में अतिवृष्टि से फसलों के नुकसान का सांसद ने जायजा लिया। सांसद ने प्रशासन को नुकसान का सर्वे करने को भी कहा है। बीते 24 घंटों में राज्य के 25 जिलों में बेमौसम बारिश हुई। इनमें मालवा-निमाड़ अंचल से लेकर श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, ग्वालियर और अशोक नगर, टीकमगढ़ तक का इलाका शामिल है।
ल गता है कुदरत भी इस बरस सबकी ‘फिरकी’ ले रही है। अब जब सर्दी को विदा मान लिया गया, तब सर्द बयार के साथ फिर ठिठुरन लौट रही है। बारिश का मौसम मीलों दूर है, पर झमाझम बारिश हो रही है। मावठे का एक दौर बीत गया और दूजे में अभी देर है, फिर भी बिन बुलाए बदरा बरस रहे हैं। वह भी ऐसे, जैसे सावन में बरसते हैं। छिटपुट बूंदाबांदी नहीं, मूसलधार बरसे। बुधवार के बाद शुक्रवार सुबह से भी बरस रहे हैं।
एक दिन पहले आसमान में बादल अकस्मात आ धमके। सीहोर के आसपास दूरदराज कहीं बरसे थे, लेकिन इतनी जल्दी इतना फासला पाटकर अहिल्या नगरी पर भी ये लाड़ लड़ाएंगे, रत्तीभर इल्म नहीं था। ऐसे बरसे कि जो जहां था, वहीं थमने को मजबूर हो गया। पानी में ‘गार’ नहीं थी, लेकिन था वह ‘ठंडा गार’। ऊपर से 25 किमी की रफ्तार से दौड़ रही ठंडी हवा भी। लिहाजा कोई भी भीगने की हिम्मत जुटा नहीं पाया। बिजली की दमक और बादलों की गर्जना के बीच जो जहां था, वहीं थमकर बारिश रुकने का इंतजार करने लगा।
मौसम के बदले मिजाज के मामले में लगा कि ये सब बुधवार रात तक ही सीमित था और रात गई, बात गई हो जाएगा, लेकिन गुरुवार की रात होते-होते वही बुधवार जैसे हालात बन गए। शुक्रवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो बारिश से उनका सामना हुआ। आसमान में बादलों का ऐसा घना पहरा था कि अंधेरा-सा छा गया। सड़कें पानी से तरबतर और घर-आंगन भीगे-भीगे। ऐसा लग ही नहीं रहा था कि ये ठंड को अलविदा कहती और गर्मी की अगवानी करती फरवरी है। सब कुछ एक बार फिर ठंडा-ठंडा, भीगा-भीगा।
बेमौसम की इस बारिश में इंदौर सहित आधा मध्य प्रदेश भीग गया। राज्य के 80 से ज्यादा शहरों में जोरदार बारिश हुई। उज्जैन के घट्टिया, महिदपुर, उन्हेल जैसे ग्रामीण इलाके में तो ओले भी गिर गए। खड़ी फसलें औंधे मुंह हो गईं और किसानों को भारी नुकसान हुआ। इंदौर जिले में भी सांवेर व देपालपुर तहसील में अतिवृष्टि से फसलों के नुकसान का सांसद ने जायजा लिया। सांसद ने प्रशासन को नुकसान का सर्वे करने को भी कहा है। बीते 24 घंटों में राज्य के 25 जिलों में बेमौसम बारिश हुई। इनमें मालवा-निमाड़ अंचल से लेकर श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, ग्वालियर और अशोक नगर, टीकमगढ़ तक का इलाका शामिल है।
रंगों के मौसम में ओले-ओले
मौसम विभाग ने कुदरत के इस बदले मिजाज का जिम्मेदार चक्रवात व पश्चिमी विक्षोभ को बताया है। मौसम महकमे का कहना है कि अगले 3 दिन भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हाल-फिलहाल बारिश का अलर्ट तो नहीं, लेकिन 25 फरवरी के बाद फिर मौसम के भीगने का अंदेशा जाहिर किया गया है।
प्रकृति की इस ‘फिरकी’ ने विदा होती ठंड को रोक दिया है। रात का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री कम होकर 15 डिग्री से नीचे आ गया। वहीं 29 डिग्री तक जा पहुंचा दिन का पारा भी 26 डिग्री तक आ गया। माहौल में ठिठुरन समा गई है। एक तरफ शहर में फागुन महीने की मस्ती बढ़ रही है और फाग उत्सवों का दौर शुरू हुआ ही, वहीं दूसरी तरफ आंधी-पानी के साथ ओले और सर्द हवा आ गई है।
संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!