खबर
Top News

ड्रोन की नजर से बचा सारो क्लब: रातभर छलकते रहे जाम; सख्ती के बीच खुली मनमानी, सवालों में निगरानी सिस्टम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अप्रैल 2026, 3:39 pm
शेयर करें:
ड्रोन की नजर से बचा सारो क्लब

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की सख्ती के बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। जहां एक ओर शहरभर में ड्रिंक एंड ड्राइव पर शिकंजा कसने के लिए चेकिंग पॉइंट और ड्रोन निगरानी जारी है, वहीं शनिवार को खजराना क्षेत्र स्थित सी 21 बिजनेस पार्क का ‘सारो क्लब’ देर रात तक खुलेआम शराबखोरी का अड्डा बना रहा।

शनिवार देर रात करीब 1 बजे तक क्लब के अंदर तेज म्यूजिक, पार्टी और शराबखोरी का दौर चलता रहा। नियमों के मुताबिक तय समय के बाद इस तरह क्लब संचालन पर रोक होती है, इसके बावजूद क्लब में खुलेआम नियमों की अनदेखी की गई।

जानकारी के मुताबिक शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर पुलिस आए दिन नए-नए प्रयोग कर रही है। विशेष तौर पर जोन-2 में इन दिनों ड्रोन के जरिए निगरानी को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है।

चौराहों और संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े बिजनेस हब में स्थित पब में चल रही इस गतिविधि पर ड्रोन की नजर नहीं पड़ी। बताया जा रहा है कि लसूड़िया, विजय नगर, कनाड़िया, खजराना स्थित पब देर रात तक संचालित हो रहे हैं।

सूत्रों की माने तो रात 12 बजे तक पब-बार पूर्ण रूप से बंद करने के आदेश है, पुलिस रोजाना पब-बार पर पहुंचकर बंद भी करवाती है, लेकिन जैसे ही पुलिस मौके से निकलती वैसे ही संचालक बाहर की लाइट बंद कर या जो पब रूफ टॉप पर है वहां का साउंड बंद कर देते हैं।

इसके बाद नियम-कानून की धज्जियां उड़ाकर अंदर स्थित साउंड प्रूफ हाल में साउंड और जमकर शराब परोसी जाती है । हाल यह है कि क्लब में जो ग्राहकों को 11.30 बजते ही बाहर निकाल दिया जाना चाहिए, वे देर रात 12.30 बजे बाद बाहर निकलते हुए आराम से देखे जा सकते हैं। लसूड़िया क्षेत्र के अपोलो प्रीमियम बिल्डिंग में यह नजारे आम हैं।

डीसीपी स्तर पर चल रही सख्ती के बीच इस तरह की घटनाएं सिस्टम की कमजोर कड़ी को उजागर करती हैं। अगर नियम सबके लिए बराबर हैं, तो फिर क्लबों पर भी वही कार्रवाई जरूरी है जो आम लोगों पर की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों तेजाजी नगर बायपास पर लेट नाइट पार्टी कर लौट रहे छात्र-छात्राएं सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिनमें उन्हें अपनी जान तक गंवाना पड़ी थी। वहीं पिछले दिनों कनाड़िया थाना में पब से लौट रहे छात्रों की कार एक अन्य कार से जा भिड़ी थी, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

उसी रात कनाड़िया बायपास पर एक युवक शराब के नशे में बिजली के खंभे में जा घुसा था। उक्त युवक भी देर रात पब से लौट रहा था। कहना गलत नहीं होगा कि यदि इन पब-बारों पर सख्ती नहीं हुई तो सड़क पर भी दिखावे के लिए सख्ती दिखाना जरूरी नहीं है, क्योंकि सड़कों पर ना तो यातायात का नियंत्रण ना ही दुर्घटनाओं का, सड़क पर नियंत्रण है तो सिर्फ चलानी कार्रवाई का।

ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती, लेकिन सोर्स पर ढील?
शहर में जगह-जगह ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस चेकिंग पॉइंट्स पर सख्ती दिखा रही है, लेकिन अगर क्लबों में ही देर रात तक शराब परोसी जाएगी तो ऐसे अभियान कितने कारगर होंगे, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

नागरिक मयूर सोलंकी का मानना है कि जब तक शराब परोसने वाले स्थानों पर सख्ती नहीं होगी, तब तक सड़क पर नियंत्रण अधूरा ही रहेगा।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 5 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 6 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 6 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 6 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 6 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 6 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 7 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 7 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 7 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 7 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 7 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 7 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 8 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 8 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 8 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 8 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 8 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 8 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!