फर्जी डिग्री पर नौकरी करने वाले 24 शिक्षकों का वेतन रोका: संविदा भर्ती के पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे; लोकायुक्त की सक्रियता के बाद शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले में शिक्षा विभाग के भीतर वर्षों से दबे एक बड़े फर्जी नियुक्ति प्रकरण ने अब गंभीर रूप ले लिया है। फर्जी अंकसूचियों और संदिग्ध डिग्रियों के सहारे सरकारी स्कूलों में नौकरी हासिल करने के आरोपों में 74 शिक्षकों को जांच के घेरे में लिया गया है।
लोकायुक्त की सक्रियता के बाद शिक्षा विभाग ने मामले में सख्ती दिखानी शुरू कर दी है और पहले चरण में 24 शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। यह कार्रवाई उन शिक्षकों पर की गई है, जिन्होंने विभाग की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
इस कार्रवाई ने न सिर्फ संदिग्ध शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, बल्कि उन अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, जिन्होंने नियुक्ति के समय दस्तावेजों की जांच में कथित रूप से ढिलाई या चुप्पी बरती। पूरा मामला वर्ष 2006-07 में सांवेर जनपद पंचायत के माध्यम से हुई संविदा शिक्षक भर्ती से जुड़ा हुआ है।
उस दौर में नियुक्त किए गए कई शिक्षकों के दस्तावेजों को अब दोबारा खंगाला जा रहा है।लोकायुक्त के हस्तक्षेप के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने इन शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत डीएड और बीएड की अंकसूचियों का मिलान माध्यमिक शिक्षा मंडल के रिकॉर्ड से कराया था।
रोल नंबर किसी और के, डिग्री किसी और की
कई शिक्षकों ने जो अंकसूचियां और डिग्रियां पेश की थीं, उनमें दर्ज रोल नंबर रिकॉर्ड में किसी दूसरे परीक्षार्थी के नाम पर पाए गए। यानी कागजों में जो प्रमाणपत्र नौकरी पाने के लिए लगाए गए, वे न केवल संदिग्ध निकले, बल्कि कई मामलों में सीधे फर्जी होने की पुष्टि भी हुई। सबसे गंभीर बात यह है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिखित रूप में यह स्पष्ट कर दिया है कि विभाग को सौंपी गई कई डिग्रियां और अंकसूचियां उनके द्वारा जारी ही नहीं की गई थीं।
जांच के दायरे में कई नाम ऐसे भी हैं, जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर काम कर रहे हैं। यही वजह है कि कार्रवाई कुछ शिक्षकों तक सीमित मामला नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे शिक्षा विभाग में जमे एक पुराने भर्ती नेटवर्क की परतें खुलने के तौर पर देखा जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जिन 24 शिक्षकों का वेतन रोका गया है, वह केवल शुरुआती प्रशासनिक कार्रवाई है।
अधिकारी का पक्ष: जिला शिक्षा अधिकारी शांता स्वामी भार्गव ने बताया कि फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने की शिकायतों के बाद मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि 26 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर 24 शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है।
संबंधित समाचार

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!