खबर
Top News

फर्जी कर्मचारियों के नाम पर 18 साल तक निकाला वेतन: सड़क परिवहन निगम में वेतन सिंडिकेट का खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अप्रैल 2026, 1:50 pm
शेयर करें:
फर्जी कर्मचारियों के नाम पर 18 साल तक निकाला वेतन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश सड़क परिवहन निगम में वेतन घोटाले का खुलासा अब एक साधारण वित्तीय अनियमितता नहीं, बल्कि संगठित भ्रष्टाचार के विशाल नेटवर्क के रूप में उभर रहा है।

ताजा खुलासों और पुराने रिकॉर्ड के ऑडिट से स्पष्ट हुआ है कि वर्षों तक फर्जी कर्मचारियों के नाम पर सरकारी खजाने से रकम निकाली जाती रही और जिम्मेदार तंत्र या तो आंखें मूंदे रहा या इस खेल में शामिल रहा।

जांच में खुलासा हुआ कि 1998 से 2016 के बीच 12 ऐसे नामों पर वेतन निकाला गया, जो कभी निगम के कर्मचारी थे ही नहीं। इन फर्जी नामों को 512 कर्मचारियों की सूची में जोड़कर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाए गए और हर महीने वेतन ट्रांसफर किया जाता रहा। करीब 18 साल तक चले इस खेल में लगभग 49 लाख 2 हजार 82 रुपए सरकारी खजाने से निकाले गए।

फर्जी दस्तावेज, असली भुगतान
सड़क परिवहन कर्मचारी-अधिकारी उत्थान समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा ने इस पूरे प्रकरण को संगठित भ्रष्टाचार करार दिया है। उनके अनुसार यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं, बल्कि पूरा नेटवर्क है, जिसमें निचले से लेकर उच्च स्तर तक के लोग शामिल हो सकते हैं।

यह पूरा खेल फर्जी दस्तावेज और बैंक खातों के जरिये किया जाता रहा। इस घोटाले की जड़ वर्ष 1998 में जाती है, जब कर्मचारियों को महंगाई भत्ता नहीं मिला था। बाद में 2016 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 200 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान कर्मचारियों को किया गया।

यही प्रक्रिया घोटाले का सबसे बड़ा माध्यम बनी। दस्तावेजों के सत्यापन के नाम पर फर्जी नाम जोड़े गए और 2016 से 2022 के बीच बड़ी संख्या में गैर-कर्मचारियों को भुगतान कर दिया गया। अब तक लगभग 18 संदिग्ध मामलों की पहचान हो चुकी है, वहीं शंका जताई जा रही है कि यह संख्या सैकड़ों या हजारों तक भी पहुंच सकती है।

5 साल पहले 25 लाख के फर्जी भुगतान का हुआ था खुलासा
यह पहली बार नहीं है, जब निगम में इस तरह के फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है। करीब 5 वर्ष पहले 6 मामलों में 25 लाख रुपए के फर्जी भुगतान का खुलासा हुआ था। हालांकि दो मामलों में राशि वापस भी करवाई गई, लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद होते गए।

हाल ही इंदौर संभाग में करीब 48 लाख रुपए के घोटाले का नया खुलासा हुआ है। संभागीय प्रबंधक अशोक तोमर की शिकायत पर इस मामले में एमजी रोड थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस अब 1998 से जुड़े बैंक खातों, दस्तावेजों और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार पुराने रिकॉर्ड तलब किए हैं और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राज्यभर में एक जैसे पैटर्न की आशंका
समिति अध्यक्ष शर्मा ने दावा किया कि यह घोटाला केवल इंदौर तक सीमित नहीं, बल्कि भोपाल मुख्यालय और जबलपुर सहित अन्य संभागों में भी इसी तरह के फर्जी भुगतान के संकेत मिले हैं। यदि यह साबित होता है, तो यह मामला राज्यव्यापी वित्तीय घोटाले का रूप ले सकता है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर 18 साल तक यह घोटाला चलता कैसे रहा? क्या ऑडिट, सत्यापन और निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल था या फिर जानबूझकर अनदेखी की गई। जांच की आंच अब उन अधिकारियों तक पहुंच सकती है, जो उस दौरान इंदौर व अन्य संभागों में पदस्थ थे।

दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए: शर्मा
समिति अध्यक्ष ने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के घोटालों पर रोक लग सके।

मामले ने जहां सिस्टम की साख पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं वर्तमान प्रबंधन के कुछ अधिकारियों की भूमिका सराहनीय भी मानी जा रही है।

प्रबंध निदेशक मनीष सिंह और संभागीय प्रबंधक अशोक तोमर सहित उन अधिकारियों को श्रेय दिया जा रहा है, जिनके प्रयासों से इस बड़े घोटाले का खुलासा हुआ।

अब देखना यह है कि जांच एजेंसियां इस इसकी जड़ों तक पहुंच पाती हैं या अन्य घोटालों की तरह यह भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 9 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 10 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 10 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 10 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 10 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 10 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 11 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 11 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 11 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 11 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 11 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 11 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 12 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 12 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 12 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 12 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 12 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 12 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!