खबर
Top News

सहारा सिटी खंडहरों में तब्दील हो रहे करोड़ों रुपए के आशियाने: मूलभूत सुविधाओं के नाम पर शून्य; नियमों को दरकिनार कर चल रहा तानाशाही का खेल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अप्रैल 2026, 1:46 pm
शेयर करें:
सहारा सिटी खंडहरों में तब्दील हो रहे करोड़ों रुपए के आशियाने

प्रशासनिक लापरवाही ने 150 परिवारों को ‘नरक’ में झोंका

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बिचौली मर्दाना स्थित सहारा सिटी होम्स आज अपनी बदहाली और कुप्रबंधन की ऐसी कहानी बयां कर रहा है, जिसे देखकर कोई भी सिहर जाए। कभी आलीशान जीवन का सपना दिखाकर बसाए गए इस प्रोजेक्ट में अब कई बिल्डिंग अधूरी पड़ी हैं और खंडहर में तब्दील हो रही हैं।

इन लावारिस इमारतों के चारों ओर कंटीली झाड़ियों का साम्राज्य है, जो न केवल सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हैं, बल्कि जहरीले जीवों का डेरा भी बन चुकी हैं। रखरखाव (मेंटेनेंस) के नाम पर यहां व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं।

आलम यह है कि कॉलोनी का कचरा उठाने तक की नियमित व्यवस्था नहीं है, थक-हारकर अब रहवासी अपने निजी व्यय पर सफाई कर्मियों से कचरा हटवाने और स्वच्छता बनाए रखने को मजबूर हैं। संपन्न परिवारों का यह समूह आज अपनी ही गाढ़ी कमाई के घर में मूलभूत अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है।

मामला केवल सुविधाओं के अभाव का नहीं, बल्कि संस्था के संचालन में बरती जा रही भारी वैधानिक धांधली का भी है। सरकारी रिकॉर्ड और सहकारिता विभाग के दस्तावेजों में जो संस्था ‘गुडमेंस डिलाइट वेलफेयर सोसाइटी’ के नाम से पंजीकृत है, उसके कर्ता-धर्ता एजीएम और अन्य नोटिसों में ‘निवासी कल्याण संघ’ जैसे अनधिकृत नामों का उपयोग कर रहे हैं।

यह सीधे तौर पर सहकारिता नियमों का उल्लंघन है, क्योंकि कोई भी संस्था अपने पंजीकृत नाम और नियमावली से बाहर जाकर वैधानिक कार्य नहीं कर सकती। नाम का यह हेरफेर भविष्य में रहवासियों के लिए बड़ा कानूनी संकट खड़ा कर सकता है, क्योंकि सरकारी विभाग और न्यायालय केवल पंजीकृत दस्तावेजों को ही मान्यता देते हैं।

भीषण गर्मी के इस दौर में मात्र 4 लोगों के रसूख के आगे 150 परिवार पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद प्रबंधन द्वारा जानबूझकर ‘मोटर जलने’ या ‘फंड की कमी’ जैसे बहाने बनाकर कृत्रिम जल संकट पैदा किया जा रहा है।

इसी बीच एक रहवासी महिला ने नाम न छापने की शर्त पर सहारा सिटी प्रबंधन की मनमानी का खुलासा करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि प्रबंधन द्वारा जानबूझकर लोगों की आवाज दबाई जाती है और शिकायतों पर सुनवाई के बजाय निवासियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।

हद तो तब हो गई, जब अपनी समस्या का निजी समाधान करने के लिए यदि कोई निवासी खुद के खर्च पर बोरिंग कराना चाहता है या नया कनेक्शन लेना चाहता है, तो यही तत्व उस पर भी बेबुनियाद आपत्ति जताकर अड़ंगा डाल रहे हैं।

संस्था के पदों के गठन और अधिकारों के इस्तेमाल में भी पारदर्शिता का अभाव है। वार्षिक साधारण सभा बुलाने की प्रक्रिया और नोटिस की अवधि में नियमों को ताक पर रख दिया गया है। जानकारों का कहना है कि यदि भविष्य में कोई नई एजेंसी या सरकारी तंत्र प्रबंधन संभालता है, तो वह इन अवैध कागजी कार्यवाहियों को सिरे से खारिज कर देगा, जिसका सीधा खामियाजा आम रहवासियों को भुगतना होगा।

रसूखदारों द्वारा सरेआम पानी की लाइनें तोड़ना और निवासियों के निजी प्रयासों में बाधा डालना यह दर्शाता है कि यहां कानून का खौफ खत्म हो चुका है। अब देखना यह है कि सहकारिता विभाग और जिला प्रशासन इस गंभीर प्रशासनिक, कानूनी और सामाजिक ओर मूलभूत सुविधाओ की अनियमितता पर कब संज्ञान लेता है और कब इन परिवारों को इस नारकीय स्थिति से निजात दिलाता है।

संबंधित समाचार

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा  का दरबार
Top News

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

16 minutes ago
कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे
Top News

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

23 minutes ago
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत
Top News

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत:सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत

40 minutes ago
कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान
Top News

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान:विधायक की रिश्तेदारी वाले को इतने लाख सालाना किराया; किरायानामे में कम

42 minutes ago
‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’
Top News

‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’:शराब-सिगरेट वाली वायरल स्टोरी ने खींचा ध्यान

about 1 hour ago
मतदाता सूची पर बड़ा सवाल
Top News

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
Top News

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

about 2 hours ago
जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार
Top News

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

about 2 hours ago
मार्च की डेडलाइन बीती
Top News

मार्च की डेडलाइन बीती:6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

about 2 hours ago
सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन
Top News

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

about 3 hours ago
‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक
Top News

‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक:टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए

about 3 hours ago
ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन
Top News

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

about 3 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज:मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी

about 3 hours ago
रास्ता बताना पड़ा भारी
Top News

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

about 3 hours ago
बिल्डिंग हादसा
Top News

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

about 3 hours ago
राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी
Top News

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

about 4 hours ago
तेज रफ्तार का कहर
Top News

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

about 4 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

about 4 hours ago
बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!