खबर
Top News

वीडियो देखिये, "सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन" का जनआंदोलन बना सेफ क्लिक 2.0: पुलिस कमिश्नरेट के व्यापक अभियान का भव्य समापन; 80 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचाया साइबर सुरक्षा का संदेश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जुलाई 2026, 6:11 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 8 जुलाई तक संचालित "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के अंतर्गत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा विगत 15 दिनों में शहरभर में व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के समापन अवसर पर आज अभय प्रशाल में भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया।

समापन कार्यक्रम का पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) मयंक अवस्थी, नगरीय इंदौर के सभी पुलिस उपायुक्तगण, अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में स्कूल एवं कॉलेजों के विद्यार्थी तथा आमजन सहित करीब 3000 लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत इस अभियान की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) मीना चौहान द्वारा इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के सेफ़ क्लिक अभियान के दौरान की उपलब्धियों व इन 15 दिनों में की गई विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देने के साथ हुई। उन्होंने इस अभियान से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इंदौर पुलिस द्वारा सेफ क्लिक 2.0 अभियान के दौरान स्कूलों, कॉलेजों, कॉलोनियों, बस्तियों, बैंकों, होटल-रेस्टोरेंट, सिनेमाघरों, प्रमुख मॉल्स, बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों सहित शहर के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर, व्याख्यान, नुक्कड़ नाटक, गीत, डांस, रंगोली/पेंटिंग प्रतियोगिता, साइबर सुरक्षा रथ, साइकिल रैली, पोस्टर बैनर पंपलेट्स, बस स्टैंड , रेल्वे स्टेशन, लोक परिवहन वाहनों, सिनेमा हाल व प्रमुख स्थानों पर स्क्रीन पर वीडियो फ़िल्में, डिलेवरी पार्टनर्स के साथ कैंपेन, मैराथन, साइबर हैकेथॉन आदि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से साइबर सुरक्षा संबंधी व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी को डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने, व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने तथा साइबर ठगी से बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी युग में सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। यदि प्रत्येक नागरिक डिजिटल प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक उपयोग करेगा, तो अधिकांश साइबर अपराधों से बचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इंदौर पुलिस पूर्व से ही साइबर जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करती रही है तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितैषी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाली सभी संस्थाओं, नागरिकों एवं पुलिस टीम को धन्यवाद देते हुए, इस सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों ,अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और स्टूडेंट्स को साइबर सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।

सेफ क्लिक 2.0 अभियान के दौरान इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा कुल 307 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से लगभग 80 लाख से अधिक लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया। इनमें ऑफलाइन 275 से अधिक कार्यक्रमों के माध्यम से 5 लाख से अधिक नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से जागरूक किया गया, जबकि फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं एक्स (ट्विटर) सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संचालित डिजिटल जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से 75 लाख से अधिक लोगों तक "सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन" का संदेश प्रभावी रूप से पहुंचाया गया।

समापन समारोह में अभियान के अंतर्गत आयोजित साइबर हैकेथॉन के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही पूरे अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों, सहयोगियों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संबंधित समाचार

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

2 minutes ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

25 minutes ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

25 minutes ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

34 minutes ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

35 minutes ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

42 minutes ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 1 hour ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 1 hour ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 1 hour ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 1 hour ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 1 hour ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 1 hour ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 1 hour ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 1 hour ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 2 hours ago
सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण
Top News

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

about 2 hours ago
जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला
Top News

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!