नगर निगम के टैंकर की चपेट में आया कर्मचारी: ड्राइवर ने अचानक बढ़ा दी गाड़ी; डिवाइडर के बीच फंसा, लोग चिल्लाए तो बची जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नगर निगम के टैंकर चालक की कथित लापरवाही से एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। बियाबानी चौराहे से महू नाके के बीच डिवाइडर पर लगे पौधों में पानी डालते समय कर्मचारी मोईन अचानक टैंकर और डिवाइडर के बीच फंस गया।
गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ड्राइवर को रोक दिया, जिससे कर्मचारी की जान बच गई।
मिरर में नहीं दिखा कर्मचारी, आगे बढ़ा दिया टैंकर
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के उद्यान विभाग का कर्मचारी मोईन टैंकर के साथ डिवाइडर पर लगे पौधों में पानी डाल रहा था। इसी दौरान ड्राइवर असलम ने अचानक टैंकर आगे बढ़ा दिया।
मोईन टैंकर और डिवाइडर के बीच दब गया। आरोप है कि ड्राइवर ने मिरर में पीछे काम कर रहे कर्मचारी को नहीं देखा और टैंकर डिवाइडर के बिल्कुल पास ले आया।
पैर में गंभीर चोट, निजी अस्पताल में भर्ती
घटना देखकर आसपास मौजूद लोग चिल्लाने लगे, जिसके बाद ड्राइवर ने टैंकर रोका। हादसे में मोईन के पैर में गंभीर चोट आई है। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समय रहते लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। घटना ने नगर निगम के वाहनों के संचालन के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा और चालक की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!