खबर
Top News

न्यूजीलैंड में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया: देर रात आरंभ होगा दूसरा क्रिकेट टेस्ट; गुरनूर बरार को मिल सकता है डेब्यू का मौका, सिराज के खेलने पर संशय

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 नवंबर 2026, 11:48 am
शेयर करें:
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया

खुलासा फर्स्ट, क्राइस्टचर्च।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा और निर्णायक टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार आज देर रात 3.30 बजे से खेला जाएगा।

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों के पास सीरीज जीतने का मौका है। पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। भारत ने न्यूजीलैंड में आखिरी बार वर्ष 2009 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टेस्ट सीरीज जीती थी। भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने संकेत दिए हैं कि युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को इस मुकाबले में डेब्यू का मौका मिल सकता है।

क्राइस्टचर्च में भारत का खराब रिकॉर्ड
भारतीय टीम का क्राइस्टचर्च में टेस्ट रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। टीम इंडिया ने यहां अब तक छह टेस्ट खेले हैं और सभी में हार का सामना किया है। इनमें पांच मुकाबले एएमआई स्टेडियम और एक हेगले ओवल में खेला गया था। हेगले ओवल में वर्ष 2020 में खेले गए टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से हराया था।

बुमराह पर रहेगी गेंदबाजी की जिम्मेदारी
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पिछले मुकाबले में पांच विकेट झटके थे। वहीं, मानव सुथार इस साल तीन टेस्ट में 23 विकेट ले चुके हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा के नाम 13 विकेट हैं। बल्लेबाजी में देवदत्त पडिक्कल ने इस साल 408, ऋषभ पंत ने 377 और केएल राहुल ने 371 रन बनाए हैं।

न्यूजीलैंड के निकल्स और स्मिथ शानदार फॉर्म में
हेनरी निकल्स इस साल न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने दो शतकों की मदद से 403 रन बनाए हैं। रचिन रवींद्र ने 391, टॉम ब्लंडेल ने 329 और ग्लेन फिलिप्स ने 325 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में नाथन स्मिथ 25 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि मैट हेनरी ने 13 और काइल जेमिसन ने 11 विकेट लिए हैं।

सिराज को सुधार की जरूरत, बरार की दावेदारी मजबूत
भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने मोहम्मद सिराज को लेकर कहा कि वे अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपने प्रदर्शन का आकलन कर सुधार के क्षेत्रों पर काम करने की जरूरत है। कई बार चयन को लेकर कठिन फैसले लेने पड़ते हैं।

मोर्केल ने गुरनूर बरार की तारीफ करते हुए कहा कि वे लगातार अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं। हेगले ओवल की पिच उनकी गेंदबाजी के अनुकूल है। उन्होंने युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का भी बचाव करते हुए कहा कि गेंदबाजी की गति में गिरावट की एक वजह सपाट पिच भी थी।

तेज गेंदबाजों को मिलेगी मदद, बारिश की भी आशंका
हेगले ओवल की पिच पर उछाल और तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। शुरुआती सत्र में बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक मुकाबले के शुरुआती तीन दिन मौसम साफ रहेगा, जबकि अंतिम दो दिनों में बारिश की संभावना है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत : यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी/अंशुल कंबोज/आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/गुरनूर बरार।

न्यूजीलैंड : टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी और जैकब डफी/ब्लेयर टिकनर।

संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा
Top News

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

7 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

about 1 hour ago
गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन
Top News

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

about 1 hour ago
कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी
Top News

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

about 1 hour ago
MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत
Top News

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

about 2 hours ago
फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान
Top News

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

about 2 hours ago
थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल
Top News

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

about 2 hours ago
पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार
Top News

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात
Top News

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

about 2 hours ago
पत्नी ने की पति की हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को
Top News

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

about 2 hours ago
संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा
Top News

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

about 3 hours ago
कार-ट्रक की भिड़ंत
Top News

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

about 3 hours ago
बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत
Top News

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

about 3 hours ago
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन
Top News

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

about 3 hours ago
कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी
Top News

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

about 3 hours ago
खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा
Top News

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

about 3 hours ago
आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप
Top News

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

about 3 hours ago
मायानगरी को बम धमाकों की धमकी
Top News

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

about 3 hours ago
पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई
Top News

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!