वॉट्सएप का नया फीचर: अब तय समय पर खुद-ब-खुद भेजे जाएंगे मैसेज; फोन बंद होने पर भी होगी डिलीवरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
वॉट्सएप ने यूजर्स की सुविधा के लिए मैसेज शेड्यूल करने का नया फीचर रोलआउट किया है। अब यूजर्स पहले से तय कर सकेंगे कि उनका मैसेज किस दिन और किस समय भेजा जाए। यह सुविधा प्राइवेट और ग्रुप चैट दोनों में काम करेगी। इसके जरिए 10 मिनट से लेकर 14 दिन आगे तक के लिए मैसेज शेड्यूल किए जा सकेंगे। फिलहाल कंपनी ने यह सुविधा चुनिंदा यूजर्स को उपलब्ध कराई है।
टेक्स्ट के साथ फोटो और वीडियो भी भेज सकेंगे
नया फीचर सिर्फ टेक्स्ट मैसेज तक सीमित नहीं है। यूजर्स फोटो और वीडियो भी शेड्यूल कर सकेंगे। जन्मदिन की बधाई, शादी की सालगिरह, जरूरी सूचना या किसी कार्यक्रम का रिमाइंडर पहले से तय समय के लिए सेट किया जा सकेगा। डिलीवर होने के बाद सामने वाले व्यक्ति को यह सामान्य वॉट्सएप मैसेज की तरह ही दिखाई देगा।
फोन बंद होने पर भी पहुंचेगा मैसेज
वॉट्सएप के मुताबिक यदि यूजर का मोबाइल स्विच ऑफ है या बैटरी खत्म हो गई है, तब भी शेड्यूल किया गया मैसेज निर्धारित समय पर डिलीवर हो जाएगा। ऐसे में यूजर्स को जरूरी संदेश भेजने के लिए तय समय पर ऑनलाइन रहने की जरूरत नहीं होगी।
भेजने से पहले रद्द भी कर सकेंगे मैसेज
यूजर्स अपने सभी शेड्यूल किए गए मैसेज की सूची देख सकेंगे। यदि किसी कार्यक्रम का समय बदलता है या मैसेज भेजने की जरूरत नहीं रहती है तो निर्धारित समय से पहले उसे डिलीट किया जा सकेगा।
मैसेज की गोपनीयता भी रहेगी बरकरार
कंपनी के मुताबिक शेड्यूल किए गए मैसेज भी सामान्य पर्सनल मैसेज की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे। यानी मैसेज को भेजने और प्राप्त करने वाले व्यक्ति के अलावा कोई अन्य नहीं पढ़ सकेगा। यहां तक कि वॉट्सएप भी मैसेज का कंटेंट नहीं पढ़ पाएगा।
इन कामों में मिलेगी बड़ी सहूलियत
नया फीचर जन्मदिन की बधाई, ऑफिस की जरूरी सूचनाएं, मीटिंग के रिमाइंडर और विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी समय पर भेजने में मददगार साबित होगा। अलग-अलग टाइम जोन में रहने वाले दोस्तों और रिश्तेदारों को भी उनकी स्थानीय समयानुसार मैसेज भेजना आसान हो जाएगा।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!