एमडी ड्रग्स की तस्करी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार: सप्लायरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स की तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपए कीमत की 15 ग्राम एमडी ड्रग्स और पांच लाख रुपए कीमत की हुंडई आई-20 कार जब्त की गई है। पुलिस आरोपियों से ड्रग्स सप्लायर और तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, 24 नवंबर को टीम ने सुपर कॉरिडोर पर मेट्रो पिलर क्रमांक पी-154 के सामने सर्विस रोड पर खड़ी सफेद रंग की आई-20 कार (MP09DM0177) में बैठे दो संदिग्धों को पकड़ा।
पूछताछ में उन्होंने अपने नाम शाहरुख अब्बासी (32) निवासी देवास और शाहरुख कुरैशी (32) निवासी रानीपुरा, इंदौर बताए। कार की तलाशी लेने पर आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपाकर रखी गई 15 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
एक बेकरी कर्मचारी, दूसरा बकरों का कारोबारी
आरोपी शाहरुख अब्बासी पांचवीं तक पढ़ा है और बेकरी में काम करता है, जबकि शाहरुख कुरैशी बीकॉम तक शिक्षित है और बकरों की खरीद-फरोख्त करता है। अब्बासी के खिलाफ देवास में वर्ष 2018 में दहेज प्रताड़ना और धमकाने का प्रकरण भी दर्ज है। दोनों आरोपियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत केस दर्ज किया है।
97 प्रकरणों में 212 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच ने इस साल एक जनवरी से 26 नवंबर तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 97 प्रकरण दर्ज कर 212 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 3.51965 किलो एमडी ड्रग्स, 41.023 किलो गांजा, 500 किलो भांग, 479.28 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित वाहन जब्त किए गए हैं। कुल जब्त माल की कीमत 4 करोड़ 65 लाख 92 हजार रुपए है।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!