मां ने 10 साल की बेटी के साथ लगाई फांसी: सुसाइड नोट में किए चौंकाने वाले खुलासे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। नर्मदा नगर में एक महिला और उसकी 10 वर्षीय बेटी के शव घर के कमरे में फंदे पर लटके मिले।
इलाके में फैली सनसनी
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान अंजना कुशवाहा और उनकी बेटी मुस्कान के रूप में हुई है। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जांच में शामिल किया गया है।
सिलाई का काम कर परिवार चलाती थी महिला
जानकारी के मुताबिक, अंजना कुशवाहा सिलाई का काम करके परिवार का खर्च चलाती थीं। घटना के बाद उनके मायके पक्ष ने पति मनीष कुशवाहा पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
मृतका की भाभी दीपिका पटेल का दावा है कि पति के दूसरी महिला से संबंध थे और इसी वजह से अंजना परेशान रहती थीं। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
सुसाइड नोट कब्जे में लेकर जांच शुरू
घटना की सूचना मिलने पर गोहलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के मुताबिक, घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
गोहलपुर थाना प्रभारी रितेश पांडे के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। सुसाइड नोट की सामग्री, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!