एमपी में बदलने जा रहा मध्याह्न भोजन का मेन्यू: अब हर अंचल के बच्चों को मिलेगा अपने क्षेत्र का स्वाद; शहरी और ग्रामीण स्कूलों में अलग-अलग व्यवस्था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन का स्वाद बदलने जा रहा है।
अब बच्चों को रोजाना एक जैसा दाल-रोटी और सब्जी वाला भोजन नहीं मिलेगा, बल्कि उनकी थाली में प्रदेश के अलग-अलग अंचलों के पारंपरिक व्यंजन भी परोसे जाएंगे।
इन्हें मेन्यू में शामिल किया गया है
मालवा का भुट्टे का कीस और दाल-बाफला, निमाड़ का दाल-पानिया, बुंदेलखंड का बेसन चीला और ग्वालियर-चंबल की बाजरे की राबड़ी जैसे पकवान सरकारी स्कूलों के मेन्यू में शामिल किए गए हैं।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के लिए नई मार्गदर्शिका जारी की है।
स्थानीय स्वाद और विविधता को भी शामिल करना
इसके तहत सप्ताह में कम से कम एक दिन बच्चों को स्थानीय पारंपरिक और पौष्टिक भोजन देना अनिवार्य होगा। सरकार का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक आहार देने के साथ उनके खानपान में स्थानीय स्वाद और विविधता को भी शामिल करना है।
अब थाली में दिखेंगे हरे और गुलाबी रंग की रोटी
नई व्यवस्था में बच्चों को आकर्षित करने के लिए चपाती बनाने का तरीका भी बदलेगा। पालक, मेथी, बथुआ और सहजन की पत्तियों को आटे में मिलाकर हरी चपाती तैयार की जाएगी। वहीं, गाजर मिलाकर गुलाबी चपाती बनाई जाएगी।
सहजन की पत्तियों को सुखाकर उनका पाउडर भी तैयार किया जाएगा, जिसे आटा, दाल और खिचड़ी में मिलाया जा सकेगा। इससे भोजन में पोषक तत्व बढ़ाने और एनीमिया की समस्या से बचाव पर जोर दिया जाएगा।
हर अंचल के बच्चों को मिलेगा अपने क्षेत्र का स्वाद
सरकार ने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के खानपान को मेन्यू में जगह दी है। मालवा में भुट्टे का कीस, दाल-बाफला, सेव-टमाटर की सब्जी और गेहूं की थूली मिलेगी।
निमाड़ में दाल-पानिया और मक्का-ज्वार की भाकरी परोसी जाएगी। विंध्य और महाकौशल में इंद्रहर, फुलौरी की कढ़ी, महेरी और कोदो-कुटकी के व्यंजन शामिल होंगे।
बुंदेलखंड में बेसन के चीले और महेरी, ग्वालियर-चंबल में बाजरे की राबड़ी और बेड़ई तथा भोपाल-नर्मदापुरम में पंचमेल दाल, दाल-बाफला और लापसी मिलेगी।
जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों को महुआ-अलसी के लड्डू और कोदो-कुटकी की खीर व खिचड़ी भी परोसी जाएगी।
महंगी दाल की जगह इस्तेमाल होंगे दूसरे विकल्प
खाद्य सामग्री की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण भोजन की व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए रसोइयों को वैकल्पिक सामग्री इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है।
तुअर दाल या काबुली चना महंगा होने पर सेम, बरबटी, हरा चना, मूंग दाल और सोया बड़ी जैसे विकल्प अपनाए जा सकेंगे। हालांकि भोजन का पोषण स्तर बनाए रखना जरूरी होगा।
बच्चों और अभिभावकों से भी पूछी जाएगी पसंद
अब स्कूलों के भोजन का मेन्यू केवल अधिकारियों की पसंद से तय नहीं होगा। स्कूल प्रबंधन समिति, अभिभावकों और विद्यार्थियों से भी सुझाव लिए जाएंगे।
इसके अलावा पोषण विशेषज्ञों की मदद से रेसिपी बुक तैयार होगी, जिसमें हर व्यंजन की विधि, प्रति बच्चे के हिसाब से सामग्री की मात्रा और पकाने का समय दर्ज रहेगा।
सप्ताह में दो दिन हरी सब्जी, एक दिन मौसमी फल
नई गाइडलाइन के अनुसार बच्चों को सप्ताह में कम से कम दो दिन हरी पत्तेदार सब्जियां और एक दिन मौसमी फल दिए जाएंगे।
फल के रूप में अमरूद, केला, पपीता, आंवला, बेर, सीताफल, जामुन और आम शामिल किए गए हैं। हालांकि बारिश के मौसम में संक्रमण के खतरे को देखते हुए हरी पत्तेदार सब्जियां मेन्यू से बाहर रखी जाएंगी।
त्योहारों और स्थानीय उपलब्धता के हिसाब से भी भोजन में बदलाव किया जा सकेगा। दही उपलब्ध नहीं होने पर कढ़ी में कबीट, आम या इमली की खटाई इस्तेमाल की जा सकेगी। खीर के स्थान पर गुड़ का मीठा दलिया भी दिया जा सकेगा।
शहरी और ग्रामीण स्कूलों में अलग-अलग व्यवस्था
फिलहाल प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में अक्षय पात्र फाउंडेशन के माध्यम से मध्याह्न भोजन तैयार कर पहुंचाया जाता है, जबकि ग्रामीण स्कूलों में स्थानीय स्तर पर भोजन बनाने की व्यवस्था है।
नई गाइडलाइन के जरिए दोनों व्यवस्थाओं में भोजन की गुणवत्ता, पोषण और विविधता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!