सब्जी मंडी विवाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की एंट्री: ब्रिज के नीचे खुद खड़े रहकर दुकानें लगवाने का ऐलान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर नगर निगम और व्यापारियों के बीच चल रहा विवाद अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है।
दुकानें लगवाने का ऐलान किया
सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में चल रहे कांग्रेस के आंदोलन में अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल होंगे। वे शुक्रवार शाम 4 बजे फूटी कोठी चौराहे पहुंचकर व्यापारियों के साथ खड़े होंगे। पटवारी ने फ्लाईओवर के नीचे ही दुकानें लगवाने का ऐलान किया है।
चंदन नगर में दुकानें लगाने के फैसले पर विरोध
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के मुताबिक, नगर निगम ने फूटी कोठी चौराहे के पास सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को हटाकर चंदन नगर के पास दुकानें लगाने के लिए कहा है।
कांग्रेस का कहना है कि इससे व्यापारियों को काफी दूर जाना पड़ेगा और उनके कारोबार पर असर पड़ेगा।
चौकसे ने आरोप लगाया कि कार्रवाई से पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सब्जी मंडी को फूटी कोठी फ्लाईओवर के नीचे शिफ्ट करने की घोषणा की थी, लेकिन अब नगर निगम अपने ही फैसले से पीछे हट रहा है।
कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज होने से बढ़ा विवाद
चौकसे ने यह भी आरोप लगाया कि सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में आवाज उठाने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को इस मामले में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया।
उन्होंने दावा किया कि नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जेल भेज दिया गया है। कांग्रेस का कहना है कि व्यापारियों के पक्ष में खड़े होने वालों पर कार्रवाई आंदोलन को और तेज करेगी।
पटवारी ने सोशल मीडिया पर साझा किए थे वीडियो
बुधवार को नगर निगम की रिमूवल टीम और पुलिस ने फ्लाईओवर के नीचे लगी सब्जी की दुकानों को हटाया था।
कार्रवाई का विरोध करने पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट, समाजसेवी प्रहलाद पांडे सहित अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
कार्रवाई के दौरान हुए घटनाक्रम के कुछ वीडियो जीतू पटवारी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए थे। अब शुक्रवार को उनके खुद मौके पर पहुंचने से मंडी विवाद में कांग्रेस की सक्रियता बढ़ने के आसार हैं।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!