पैकेज्ड फूड पर अब लगेगा लाल चेतावनी का निशान: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; उत्पादों पर होगी चेतावनी, दो चरणों में नियम लागू करने का प्रस्ताव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
पैकेज्ड खाद्य पदार्थों के सेवन से बढ़ते स्वास्थ्य संबंधी खतरों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। ज्यादा चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट वाले खाने-पीने के उत्पादों के पैकेट पर अब चेतावनी का लेबल लगाया जाएगा। पैकेट के सामने लाल रंग का षटकोण यानी छह कोण वाला निशान होगा, जिसके साथ चेतावनी भी लिखी जाएगी।
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने इसी साल अगस्त में यह प्रस्ताव दिया था। गुरुवार को जस्टिस जेबी पार्डीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने मामले में आदेश दिया।
जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
दरअसल, 3S एंड अवर हेल्थ सोसाइटी नामक पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर पैकेज्ड खाद्य पदार्थों पर अनिवार्य चेतावनी लेबल लगाने की मांग की थी। मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया था कि क्या सरकार नहीं चाहती कि उसके लोग स्वस्थ रहें? इसके बाद एफएसएसएआई ने हलफनामा पेश कर चेतावनी लेबल लगाने का प्रस्ताव दिया था।
दो चरणों में नियम लागू करने का प्रस्ताव
एफएसएसएआई ने खाद्य उत्पाद बनाने वाली कंपनियों को अपने उत्पादों में सुधार का अवसर देने के लिए दो चरणों में नियम लागू करने का प्रस्ताव दिया है।
- पहला चरण : ऐसे उत्पादों पर लाल चेतावनी लेबल लगाया जाएगा, जिनमें फैट, चीनी और नमक में से कोई दो या दो से अधिक तत्व निर्धारित सीमा से ज्यादा होंगे। अधिक चीनी वाली कोल्ड ड्रिंक्स भी इसमें शामिल होंगी।
- दूसरा चरण : ऐसे उत्पादों को भी नियम के दायरे में लाया जाएगा, जिनमें तीनों में से कोई एक तत्व भी निर्धारित सीमा से अधिक होगा।
घी, तेल, गुड़ और शहद को छूट का प्रस्ताव
एफएसएसएआई ने कुछ खाद्य पदार्थों को चेतावनी लेबल के दायरे से बाहर रखने का भी प्रस्ताव दिया है। इनमें शुद्ध घी, खाद्य तेल, साधारण नमक, चीनी, गुड़ और शहद जैसे उत्पाद शामिल हैं।
खाद्य पदार्थों में फैट, चीनी और नमक की निर्धारित सीमा का आकलन आईसीएमआर और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन की वर्ष 2024 की आहार संबंधी गाइडलाइन के आधार पर किया जाएगा।
खरीदते समय ही समझ आएगा स्वास्थ्य का खतरा
वर्तमान में अधिकांश पैकेज्ड खाद्य पदार्थों के पीछे या किनारे पर कैलोरी, प्रोटीन, फैट, चीनी और सोडियम की मात्रा लिखी होती है। कई उपभोक्ताओं के लिए इस जानकारी को समझना मुश्किल होता है।
फ्रंट ऑफ पैक लेबलिंग के जरिए पैकेट के सामने ही सरल भाषा और रंगीन निशान के माध्यम से चेतावनी दी जाएगी। इससे ग्राहकों को खाद्य पदार्थ खरीदते समय स्वास्थ्य संबंधी संभावित जोखिम समझने में आसानी होगी।
बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों के चलते उठाया कदम
देश में बदलती जीवनशैली और असंतुलित खान-पान के चलते मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
पैकेज्ड और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड में मौजूद अधिक चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट का अत्यधिक सेवन इन बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकता है। चेतावनी लेबल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को जागरूक करना और स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर खाद्य पदार्थ चुनने में मदद करना है।
क्या है सैचुरेटेड और अनसैचुरेटेड फैट?
सैचुरेटेड फैट मुख्य रूप से घी, मक्खन, मलाई, पनीर, चीज, वसायुक्त मांस और नारियल तेल में पाया जाता है। इसके अत्यधिक सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।
वहीं, मूंगफली, बादाम, अखरोट, तिल, सरसों और जैतून के तेल सहित मछली में अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है। उचित मात्रा में इसका सेवन हृदय के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!