शहर का प्रभार बदला तो फिर याद आए मंत्री के वो बोल: किससे बोले थे-आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं; अब ये मंत्री संभालेंगे जिम्मेदारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी छोड़ दी है। अब सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री चेतन्य कश्यप इंदौर के नए प्रभारी मंत्री होंगे।
बुधवार शाम राज्य शासन की ओर से अचानक जारी हुए आदेश ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। इस बदलाव के बीच करीब एक साल पुराना वह किस्सा भी चर्चा में आ गया है, जब नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री के सामने अधिकारियों के रवैये को लेकर अपनी बात रखी थी।
जब कैलाश बोले- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं
दरअसल, 14 दिसंबर 2025 को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मेट्रो रूट सहित शहर के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक हुई थी। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेट्रो अधिकारियों से कहा था कि अपने मन से प्रस्ताव मत बदल देना, जो है वही बताना।
इसी दौरान विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कहा था कि आप इंदौर के प्रभारी मंत्री हैं, इसलिए आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कराते हुए जवाब दिया था कि जो जिले खाली हैं, उनकी जिम्मेदारी मेरे पास है। अब इंदौर का प्रभार बदलने के साथ यह पुराना संवाद फिर चर्चा में है।
चेतन्य काश्यप के पास अब इंदौर की भी जिम्मेदारी
राज्य शासन के आदेश के मुताबिक मंत्री चेतन्य काश्यप को उनके मूल विभाग के साथ इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब जिले के विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक समन्वय की समीक्षा उनके जिम्मे होगी।
प्रशासनिक फैसलों में अहम होती है प्रभारी मंत्री की भूमिका
प्रभारी मंत्री जिला योजना समिति और विकास कार्यों की समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करते हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखने के साथ स्थानीय समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उनकी होती है।
जिले से जुड़े तबादलों के अनुमोदन सहित विभिन्न प्रशासनिक और संगठनात्मक कार्यों में भी प्रभारी मंत्री की अहम भूमिका रहती है। ऐसे में इंदौर के नए प्रभारी मंत्री की कार्यशैली और प्रशासनिक समन्वय पर अब सभी की नजरें रहेंगी।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!