भीषण अग्निकांड: तेल टैंकर पलटते ही हुआ धमाका; 31 लोगों की मौत, 21 घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, काहिरा।
मिस्र की राजधानी काहिरा के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने भयावह रूप ले लिया। तेल से भरा एक टैंकर हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया।
31 लोगों की मौत
इसके बाद हुए जोरदार धमाके से भड़की आग ने देखते ही देखते सड़क पर चल रहे वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
24 से अधिक कारें और बाइक इसकी चपेट में आई
हादसा काहिरा के उपनगर इम्बाबा के वाराक जिले में हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि 24 से अधिक कारें और बाइक इसकी चपेट में आकर जल गईं।
कई लोग जलते वाहनों में फंस गए, जिन्हें बचाव दल और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।
39 एम्बुलेंस के साथ चलाया गया बचाव अभियान
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल और राहत दल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए 39 एम्बुलेंस तैनात की गईं।
उन्हें ज़ायद स्पेशलाइज्ड, इम्बाबा जनरल और वर्राक सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी ने हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
सड़क हादसों में पहले भी जा चुकी हैं सैकड़ों जानें
मिस्र में सड़क दुर्घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। तेज रफ्तार, सड़कों की खराब स्थिति और यातायात नियमों की अनदेखी हादसों की प्रमुख वजह मानी जाती हैं।
इससे पहले इसी साल जनवरी में बेनी सुएफ प्रांत के पास कई वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत हुई थी और 16 लोग घायल हुए थे।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!