अवैध शराब के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे: शराब सहित 18 लाख का माल बरामद; ढाबों और अवैध परिवहन पर विशेष नजर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर विभाग की टीमों ने दो दिन में विभिन्न क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई करते हुए 90 प्रकरण दर्ज किए हैं। इस दौरान अवैध शराब के साथ 11 वाहन भी जब्त किए गए हैं। शराब और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 18 लाख रुपए बताई गई है।
सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में 24 नवंबर की तड़के से 25 नवंबर की शाम तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के परिवहन में इस्तेमाल किए गए नौ दोपहिया और दो चारपहिया वाहन जब्त किए गए। मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत भी दो प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।
ढाबों और अवैध भंडारण पर विशेष नजर
आबकारी विभाग की टीमें प्रतिदिन सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की रणनीति तैयार कर रही हैं। ढाबों पर अवैध रूप से शराब परोसने, शराब के अवैध परिवहन और भंडारण वाले स्थानों को विशेष रूप से चिह्नित किया जा रहा है। सुबह से ही विभाग की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई कर रही हैं।
अवैध शराब के खिलाफ जारी रहेगी सख्ती : कलेक्टर
कलेक्टर शिवम वर्मा ने मीडिया से चर्चा में बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रतिदिन इसकी योजना बनाई जाती है और सूचनाओं के आधार पर सुबह से ही टीमें दबिश देती हैं। चाहे ढाबों पर अवैध रूप से शराब परोसने का मामला हो या अवैध परिवहन का, सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि जिले में किसी भी प्रकार से अवैध मदिरा का परिवहन और उपभोग न हो। इसके लिए आबकारी विभाग की टीमें आगे भी लगातार सख्ती से कार्रवाई करती रहेंगी।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!