कांस्टेबल पर पत्नी से मारपीट का आरोप: सिर दीवार पर पटका; पहले भी छोड़ चुकी है पति का घर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
पुलिस विभाग में पदस्थ एक कांस्टेबल पर पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।
बुधवार को हुए विवाद के दौरान कांस्टेबल ने पत्नी का सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महिला ने पति पर लगाए आरोप
महिला ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने और बच्चों के सामने गाली-गलौज कर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। मामला डीआरपी लाइन में पदस्थ कांस्टेबल संग्राम सिंह लोधी से जुड़ा है।
वह कोर्ट में ड्यूटी करता है। पत्नी के मुताबिक, बुधवार को दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान पति ने उसके साथ मारपीट की और सिर दीवार पर पटक दिया। चोट लगने के बाद वह जिला अस्पताल पहुंची, जहां उसका इलाज किया गया।
पहले भी छोड़ चुकी है पति का घर
महिला ने बताया कि पति की शराब पीने और मारपीट करने की आदत से परेशान होकर वह पहले भी कई बार घर छोड़कर जा चुकी है। इसी बीच संग्राम सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था।
उस समय पति ने उससे साथ देने की बात कही। उसकी बातों पर भरोसा कर महिला वापस लौट आई और मुश्किल वक्त में पति का साथ दिया। हालांकि, महिला का आरोप है कि इसके बाद भी पति के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।
MPPSC की पढ़ाई को लेकर भी होता है विवाद
महिला के अनुसार, वह मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा की तैयारी कर रही है, लेकिन पति को उसका पढ़ना पसंद नहीं है। इस बात को लेकर भी दोनों के बीच अक्सर विवाद होता है। दंपती के 11 साल की बेटी और 6 साल का बेटा है।
महिला का आरोप है कि पति बच्चों के सामने ही उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है। फिलहाल घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मामले में कांस्टेबल पर लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी जानकारी सामने आना बाकी है।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!