पति की मुश्किल में दिया साथ: अब उसी पर प्रताड़ना का आरोप; कांस्टेबल की पत्नी पहुंची अस्पताल
KHULASA FIRST
संवाददाता

एमपीपीएससी की तैयारी कर रही महिला ने लगाए गंभीर आरोप, बोली- बच्चों के सामने भी करता है मारपीट और गाली-गलौज
खुलासा फर्स्ट, धार।
सड़क दुर्घटना में घायल पति की बातों पर भरोसा कर पत्नी दोबारा उसके पास लौट आई थी। मुश्किल वक्त में उसका साथ दिया, लेकिन महिला का आरोप है कि इसके बाद भी पति के व्यवहार में बदलाव नहीं आया।
अब पुलिस विभाग में पदस्थ कांस्टेबल पर पत्नी के साथ मारपीट करने और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। बुधवार को हुए विवाद में महिला के सिर में चोट आई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में उपचार कराना पड़ा।
कांस्टेबल पर पत्नी से मारपीट का आरोप
मामला डीआरपी लाइन में पदस्थ कांस्टेबल संग्राम सिंह लोधी का है। वह कोर्ट में ड्यूटी करता है। पत्नी का आरोप है कि बुधवार को विवाद के दौरान पति ने उसका सिर दीवार पर पटक दिया। घायल महिला जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।
पति की बातों पर भरोसा कर लौटी थी पत्नी
महिला के मुताबिक, पति की शराब पीने और मारपीट करने की आदत से परेशान होकर वह पहले भी कई बार उसे छोड़कर जा चुकी है।
इसी बीच संग्राम सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। तब उसने पत्नी से कहा था कि इस मुश्किल समय में तुम मेरा साथ नहीं दोगी तो कौन देगा।
पति की बातों पर भरोसा कर महिला वापस लौट आई, लेकिन उसका आरोप है कि इसके बाद भी प्रताड़ना का सिलसिला नहीं थमा।
अफसर बनने की तैयारी भी बनी विवाद की वजह
महिला एमपीपीएससी की तैयारी कर रही है। उसका आरोप है कि पति को उसकी पढ़ाई करना पसंद नहीं है। इसे लेकर भी आए दिन विवाद होता है।
दंपती की 11 वर्षीय बेटी और छह वर्षीय बेटा है। महिला का कहना है कि पति मासूम बच्चों के सामने भी उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है।
पुलिस विभाग की कार्रवाई पर नजर
मामले में महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, कांस्टेबल का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।
मामले में पुलिस विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर नजर रहेगी।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!