फाइनल के लिए आज श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया-ए: राइजिंग स्टार्स एशिया कप का पहला सेमीफाइनल होगा रोमांचक; पिछले मुकाबले में वैभव ने जड़े थे 28 छक्के
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दोहा।
राइजिंग स्टार्स एशिया कप का पहला सेमीफाइनल आज भारत-A और श्रीलंका-A के बीच खेला जाएगा। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे मुकाबला शुरू होगा।
जीतने वाली टीम 29 नवंबर को फाइनल खेलेगी। भारतीय टीम ने पिछले मुकाबले में यूएई को सात विकेट से हराया था। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों पर 204 रन बनाकर लिस्ट-A क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने अपनी पारी में 28 छक्के जड़े थे।
वैभव और हर्षित राणा शानदार फॉर्म में
वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम के शीर्ष स्कोरर हैं। उन्होंने तीन मुकाबलों में 245.91 के स्ट्राइक रेट से 241 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में हर्षित राणा ने तीन मैचों में सात विकेट लिए हैं। 16 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
श्रीलंका की ओर से निशान मदुष्का ने तीन मैचों में 145 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाज वनुजा सहान ने 3.60 की इकोनॉमी से सात विकेट हासिल किए हैं।
पिछले पांच मुकाबलों में दोनों टीमें बराबरी पर
भारत-A और श्रीलंका-A के बीच पिछले पांच मुकाबलों में दोनों टीमों ने दो-दो मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। पिछले साल भारतीय टीम को सेमीफाइनल में बांग्लादेश-A के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था।
इस बार भारतीय टीम तीन में से दो मुकाबले जीतकर ग्रुप-B में दूसरे स्थान पर रही है। पाकिस्तान के खिलाफ उसे हार मिली थी। वहीं, श्रीलंका ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर ग्रुप-A में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद
दोहा के जिस मैदान पर सेमीफाइनल खेला जाएगा, वहां भारत ने नेपाल के खिलाफ 332 रन बनाए थे। वहीं, पाकिस्तान-A ने भारत-A के खिलाफ 313 रन का स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में बल्लेबाजों को पिच से मदद मिलने की उम्मीद है। दोहा में मौसम साफ रहने और तापमान 21 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
सोनी स्पोर्ट्स पर होगा सीधा प्रसारण
मुकाबले का टॉस दोपहर तीन बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत-A : वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा और अरशद खान।
श्रीलंका-A : लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुष्का, पवन रत्नायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जनित लियानगे, वनुजा सहान, लाहिरू समराकून, रविंदु फर्नांडो, दुलाज समुदिथा और विजयकांत व्यासकांत।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!