दूषित पानी से हुई मौतों का मामला: निलंबित अधिकारी हुए बहाल; निचले स्तर के कर्मचारी अब भी निलंबित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में अधिकारियों की जवाबदेही और कार्रवाई के मापदंड पर सवाल उठने लगे हैं।
घटना के बाद निलंबित किए गए तत्कालीन कार्यपालन यंत्री (EE) संजीव कुमार श्रीवास्तव को बहाल कर भोपाल स्थित पीएचई के मुख्य अभियंता कार्यालय में पदस्थ कर दिया गया है।
खास बात यह है कि उनके खिलाफ विभागीय जांच अब भी जारी है।
इन्हें भी किया जा चूका है बहाल
इससे पहले तत्कालीन अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया भी बहाल होकर रायसेन कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वहीं, घटना के बाद निगमायुक्त पद से हटाए गए दिलीप यादव को सागर कलेक्टर बनाया गया है।
दूसरी ओर, नगर निगम स्तर पर कार्रवाई की जद में आए जोनल अधिकारी और उपयंत्री अब भी निलंबित हैं, जबकि एक सहायक यंत्री की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं।
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब न्यायिक जांच आयोग ने वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका पर भी गंभीर टिप्पणियां की थीं, तो उनकी बहाली और नई पदस्थापनाओं के बीच निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई अब तक क्यों जारी है?
600 पेज की रिपोर्ट में अधिकारियों की भूमिका पर सवाल
दिसंबर में हुई इस घटना ने प्रदेश के साथ देशभर का ध्यान खींचा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी जांच के लिए समिति गठित की थी।
इसके बाद हाईकोर्ट ने न्यायाधीश सुशील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग बनाया। आयोग ने करीब 600 पेज की विस्तृत रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपी थी।
न्यायालय के आदेश के बाद रिपोर्ट सार्वजनिक हुई। इसमें घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर टिप्पणियां की गई थीं।
रिपोर्ट के आधार पर शासन से जवाबदेही तय करने की अपेक्षा थी, लेकिन अब वरिष्ठ अधिकारियों की बहाली और नई नियुक्तियों ने कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
तीन स्तर पर हुई थी कार्रवाई, अब अलग-अलग स्थिति
घटना के बाद सरकार और नगर निगम ने अलग-अलग स्तर पर कार्रवाई की थी। तत्कालीन निगमायुक्त दिलीप यादव को पद से हटा दिया गया था।
अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया को निलंबित कर भोपाल अटैच किया गया था। वहीं, पीएचई विभाग ने तत्कालीन कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निलंबित किया था।
नगर निगम स्तर पर जोनल अधिकारी शालिग्राम सितोले और उपयंत्री गिरीश जोशी को निलंबित किया गया था, जबकि सहायक यंत्री शुभम श्रीवास्तव की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं।
अब स्थिति यह है कि वरिष्ठ अधिकारी बहाल होकर नई जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं, लेकिन जोनल अधिकारी और उपयंत्री अब भी निलंबन झेल रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, इनमें से कुछ कर्मचारियों की संबंधित जोन में पदस्थापना घटना से महज तीन-चार महीने पहले हुई थी। यह बात भी सामने आई है कि निगम स्तर पर की गई कार्रवाई के दौरान उनके बयान तक दर्ज नहीं किए गए।
पाइपलाइन बदलने में देरी और निगरानी की कमी को माना कारण
न्यायिक जांच आयोग ने पाइपलाइन बदलने की प्रक्रिया में देरी, फाइलों के स्तर पर लापरवाही और निगरानी की कमी को घटना के प्रमुख कारणों में शामिल किया था।
रिपोर्ट में तत्कालीन कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव को पाइपलाइन बदलने की प्रक्रिया और निर्णय लेने में देरी के लिए जिम्मेदार माना गया।
वहीं, तत्कालीन अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया की भूमिका पर पर्यवेक्षण में कमी और टेंडर प्रक्रिया से जुड़े मामलों में लापरवाही को लेकर टिप्पणियां की गई थीं।
36 मौतों में 24 को दूषित पानी से जोड़ा
न्यायिक जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट में 36 मौतों में से 24 को दूषित पानी से संबंधित माना था, जबकि 12 मौतों का कारण स्पष्ट नहीं पाया गया था।
हालांकि, घटना के दौरान अलग-अलग स्तरों पर 37 मौतों का आंकड़ा भी सामने आया था। रिपोर्ट में नगर निगम के अधिकारियों के साथ प्रशासनिक और तकनीकी स्तर पर हुई देरी को भी जिम्मेदार ठहराया गया था।
अब वरिष्ठ अधिकारियों की बहाली और नई पदस्थापनाओं के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि न्यायिक जांच आयोग की टिप्पणियों के आधार पर शासन ने जवाबदेही किस तरह तय की है।
साथ ही, क्या कार्रवाई का मापदंड वरिष्ठ और निचले स्तर के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए समान रखा गया है?
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!