संविधान दिवस पर जबलपुर में कांग्रेस का बड़ा आयोजन: संविधान रक्षा मार्च में जुटेंगे दिग्गज
KHULASA FIRST
संवाददाता

एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य, विवेक तन्खा और जीतू पटवारी समेत कई वरिष्ठ नेताओं की भागीदारी की तैयारी
खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
संविधान दिवस पर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आज गुरुवार को जबलपुर में प्रदेश स्तरीय संविधान रक्षा मार्च का आयोजन रखा है। पार्टी के 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
महाकौशल की राजनीति के प्रमुख केंद्र जबलपुर में होने वाले इस आयोजन के लिए कांग्रेस ने प्रदेशभर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया है।
एक मंच पर नजर आएंगे कांग्रेस के दिग्गज
मार्च में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, नकुलनाथ, जयवर्धन सिंह, ओंकार सिंह मरकाम और कमलेश्वर पटेल सहित कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने का कार्यक्रम है।
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा सहित कई कांग्रेस नेताओं ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है।
शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगा मार्च
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मार्च गोल बाजार से शुरू होकर सुपर मार्केट, अंधेरदेव, टाउन हॉल, तुलाराम चौक और मालवीय चौक होते हुए वापस गोल बाजार पहुंचेगा।
युवाओं और जेन-जी पर कांग्रेस का फोकस
कांग्रेस ने आयोजन में युवाओं और जेन-जी की भागीदारी बढ़ाने के लिए युवा कांग्रेस और एनएसयूआई को जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया है।
पहले भोपाल में प्रस्तावित था आयोजन
संविधान रक्षा मार्च पहले भोपाल में प्रस्तावित था, लेकिन बाद में इसका आयोजन स्थल बदलकर जबलपुर कर दिया गया। कांग्रेस का कहना है कि मार्च के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, मताधिकार और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा का संदेश दिया जाएगा।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!