वीडियो देखिये, संविधान दिवस पर शिवराज ने कांग्रेस को घेरा: याद दिलाया आपातकाल; बोले- डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को जेल में किसने डाला
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
संविधान के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आपातकाल, तत्कालीन प्रधानमंत्री को न्यायिक समीक्षा से बाहर करने और यूपीए सरकार के दौरान गठित सलाहकार परिषद का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर संविधान का अपमान करने का आरोप लगाया। चौहान ने कहा कि संविधान को अपमानित करना और कुचलना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है।
आपातकाल का जिक्र कर पूछे सवाल
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में आपातकाल किसने लगाया था? उन्होंने दावा किया कि भारत छोड़ो आंदोलन और आजादी की लड़ाई के दौरान भी इतने लोग जेल नहीं गए थे, जितने आपातकाल के दौरान जेल में बंद किए गए। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों को जेल में किसने डाला था और आखिर आपातकाल लगाने की जरूरत क्यों पड़ी थी?
चौहान ने आरोप लगाया कि आपातकाल के दौरान संविधान का उल्लंघन किया गया। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री के पद पर बने रहने के लिए प्रधानमंत्री के चुनाव को न्यायिक समीक्षा से बाहर करने के फैसले पर भी सवाल उठाए।
यूपीए सरकार की सलाहकार परिषद पर भी निशाना
केंद्रीय मंत्री ने यूपीए सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए निर्वाचित सरकार के ऊपर सलाहकार परिषद बनाए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि इस परिषद का गठन किसने किया था और उसे क्या अधिकार प्राप्त थे?
चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में लगातार संवैधानिक व्यवस्थाओं का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि संविधान के मुद्दे पर कांग्रेस आज खुद कटघरे में खड़ी है। उनके इन आरोपों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं है।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!