प्रदेश में बढ़ा ठंड का सितम: अगले दो दिन और बढ़ेगी सर्दी; राजधानी में लगातार तीसरे साल रिकॉर्ड ठंड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मध्यप्रदेश में सर्दी के तेवर तीखे हो गए हैं। दमोह में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में भी पारा 8.2 डिग्री तक लुढ़क गया।
इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर समेत प्रदेश के 30 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भोपाल, राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दिन के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।
भोपाल में लगातार तीसरे साल रिकॉर्ड ठंड
राजधानी भोपाल में लगातार तीसरे साल नवंबर में रिकॉर्ड ठंड पड़ रही है। इस बार न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री तक पहुंच गया है। पिछले साल 17 नवंबर को पारा 5.2 डिग्री और 29 नवंबर को 8.2 डिग्री दर्ज किया गया था। वर्ष 2018 से 2023 तक नवंबर में न्यूनतम तापमान 10.2 से 13.8 डिग्री के बीच रहा था।
बढ़ती सर्दी का असर स्कूलों के संचालन पर भी पड़ा है। छोटे बच्चों को ठंड से राहत देने के लिए अधिकांश निजी स्कूलों ने सुबह की पाली का समय बदल दिया है। सुबह 7.30 बजे से संचालित होने वाले स्कूल अब 8 बजे लगेंगे।
इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में पारा 11 डिग्री से नीचे
मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर में न्यूनतम तापमान 10.5, इंदौर में 10.6, ग्वालियर में 10.8 और उज्जैन में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रीवा में 9.2, रायसेन में 9.4, उमरिया में 10.3, गुना में 10.8, खजुराहो और छिंदवाड़ा में 11.2, श्योपुर में 11.4 तथा सीधी, बैतूल और सतना में 11.6 डिग्री तापमान रहा।
इसके अलावा मलाजखंड, दतिया, मंडला, नौगांव, खंडवा, नरसिंहपुर, धार, टीकमगढ़, रतलाम, पचमढ़ी, खरगोन और नर्मदापुरम में भी पारा 15 डिग्री से नीचे रहा। कई शहरों में सुबह के समय कोहरा छाने लगा है।
बारिश थमते ही बदला मौसम का मिजाज
मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक प्रदेश में तीन दिन तक चक्रवात 'अकवान' और ट्रफ का असर रहा। इसके चलते जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के जिलों में बारिश हुई थी। इस दौरान रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, लेकिन सिस्टम के आगे बढ़ने और बारिश का दौर थमते ही ठंड का असर बढ़ गया है। वर्तमान में प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।
अगले दो दिन में दो डिग्री और लुढ़केगा पारा
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट का अनुमान जताया है। ऐसे में प्रदेश के अधिकांश शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। उत्तरी हवाओं के चलते ग्वालियर-चंबल संभाग में भी सर्दी का असर बढ़ने की संभावना है। सुबह धुंध और दिन में सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा।
नवंबर में पहले भी पड़ चुकी है कड़ाके की ठंड
प्रदेश के प्रमुख शहरों में नवंबर के दौरान पहले भी न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा चुकी है। इंदौर में 25 नवंबर 1938 को पारा 5.6 डिग्री तक पहुंच गया था। ग्वालियर में वर्ष 1970 में तीन डिग्री, जबलपुर में 12 नवंबर 1989 को 3.9 डिग्री और उज्जैन में 30 नवंबर 1974 को 2.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!