रुस्तम का बगीचा में मोबाइल टावर पर रार: रेडिएशन को लेकर रहवासियों में गहरा डर; कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विधानसभा क्षेत्र-5 स्थित रुस्तम का बगीचा नई बस्ती में मोबाइल टावर विवाद कलेक्टर कार्यालय की चौखट तक पहुंच गया है। रहवासियों ने बुधवार को भारी संख्या में कलेक्टोरेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपकर टावर का काम तुरंत रोकने की मांग की।
रहवासियों का आरोप है जितेंद्र भंडारी और विमला भंडारी मकान नंबर 144 और 145 पर अवैध रूप से टावर लगवा रहे हैं, जिससे इस सघन आबादी वाले क्षेत्र में गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा हो सकता है। प्रशासन का ध्यान इस ओर खींचा है कि टावर लगाने के उद्देश्य से ही मकान नंबर 144 को बाद में खरीदा गया था।
घनी बस्ती और संकरी गलियों के बीच मोबाइल टावर की अनुमति मिलना पूरी तरह संदेहास्पद है। नियमों की अनदेखी की गई है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है भवन स्वामी अपने धनबल और रसूख के दम पर अवैध निर्माण को अंजाम दे रहे हैं और विरोध करने वाले स्थानीय लोगों को धमकियां दे रहे हैं।
रहवासियों को मोबाइल टावर लगने के बाद रेडिएशन को लेकर भारी डर है। उनका कहना है मासूम बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। चेताया जल्द अवैध निर्माण पर कानूनी हथौड़ा नहीं चला और उनका डर दूर नहीं किया गया तो आंदोलन उग्र रूप लेगा।
उच्चस्तरीय जांच की मांग... प्रदर्शन में मांग की गई टावर की अनुमति के साथ-साथ निर्माण की वैधता की भी उच्च स्तरीय जांच की जाए। इस मामले ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है कि रिहायशी इलाके में नियमों को दरकिनार कर टावर खड़ा करने का साहस कैसे किया गया।
संबंधित समाचार

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!