ड्रग्स मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के भाई से फिर पूछताछ: साढ़े तीन घंटे बाद थाने से छोड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ड्रग्स के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से शनिवार को फिर पुलिस ने पूछताछ की। इससे पहले भी पुलिस ने उनसे इस मामले में पूछताछ की थी। पुलिस ने इस बार उन्हें नोटिस देकर बुलाया था। करीब साढ़े तीन घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
डीसीपी जोन 1 नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि थाना राजेंद्र नगर में एक मामले में इरफान खान उर्फ गोलू चंदेरी और संजय कौशल को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कथन के आधार पर आरिफ खान को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों की जानकारी के आधार पर आज फिर नाना पटवारी को बुलाया गया था।
ड्रग्स लेने की बात से कर रहे इनकार
डीसीपी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने बताया कि पहले भी ड्रग्स लेते थे। फिर इन्हें ड्रग्स देने जा रहे थे। नाना पटवारी को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें उनके बैंक अकाउंट की जानकारी भी देखी जाएगी।
आरोपियों से इनके क्या संबंध है। प्रापर्टी के लेनदेन और ऑनलाइन गेमिंग का भी मामला था। उसमें पूछताछ की गई। इरफान खान और संजय कौशल को ये जानते हैं। जिस दिन की घटना है उस दिन भी मिले थे, लेकिन ड्रग्स की बात से इनकार कर रहे हैं।
10.1 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए थे आरोपी
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 10.1 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान नाना पटवारी का नाम लिया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर आरोपियों के आमने-सामने बैठाकर कई घंटे तक पूछताछ की थी। प्रारंभिक बयान और तथ्यों के सत्यापन के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दी गई, लेकिन जांच लगातार जारी है।
पहले भी बुलाया था
पिछली बार जब पुलिस ने नाना पटवारी को पूछताछ के लिए बुलाया था तो उन्होंने मीडिया से कहा था कि वे तीन-चार साल पहले ड्रग्स लेते थे लेकिन अब बिल्कुल ही छोड़ दिया है। पुलिस का कहना है पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि नाना पटवारी अब भी ड्रग्स लेते हैं।
पूरे नेटवर्क को तलाश रही है पुलिस
क्राइम ब्रांच अब इस पूरे ड्रग्स नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। जांच में यह पता लगाना है कि मादक पदार्थों की खेप कहां से आ रही थी, इसके पीछे कौन लोग हैं और इसका वित्तीय नेटवर्क कैसे संचालित हो रहा था?
हर बिंदु पर जांच
अधिकारियों का कहना है कि ड्रग्स तस्करी से जुड़े पूरे सिंडिकेट का खुलासा करने के लिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। यदि जांच में नए तथ्य सामने आते हैं तो मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
पुराने मामलों से कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस
नाना पटवारी का नाम इससे पहले भी एक ड्रग्स में सामने आया था। इसी कारण अब पुलिस पुराने मामलों से भी जोड़कर जांच कर रही है। नाना पटवारी पर हत्या के प्रयास और जमीन से जुड़े एक अन्य मामले में पहले से केस दर्ज हैं।
पिछले चुनाव के दौरान भी किया था गिरफ्तार
पिछले विधानसभा चुनाव के समय भी पुलिस ने नाना पटवारी को गिरफ्तार किया था। उस समय उनकी गिरफ्तारी सात साल पुराने मामले में हुई थी, जिसमें वे फरार थे। नाना और उनके दो साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज था।
ये भी केस दर्ज थे
इसके अलावा, पिछले वर्ष तेजाजी नगर पुलिस ने नाना समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी और धमकी का मामला दर्ज किया था। फरियादी नरेंद्र मेहता का आरोप था कि उनकी जमीन पर धोखे से नाना पटवारी ने कब्जा कर लिया था।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!