खबर
Top News

रुबीना इकबाल का बयान: अल्लाह के अलावा किसी की इबादत नहीं; जरूरत पड़ी तो ओवैसी की पार्टी में शामिल हो जाएंगे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अप्रैल 2026, 11:38 am
शेयर करें:
रुबीना इकबाल का बयान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर नगर निगम की बजट चर्चा के दौरान बुधवार को एक विवाद खड़ा हो गया, जब कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रुबीना इकबाल ने ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार कर दिया। इस मुद्दे पर सदन में तीखी बहस हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सभापति मुन्नालाल यादव के निर्देश पर जब ‘वंदे मातरम्’ गाने की बात कही गई, तो पार्षद फौजिया शेख अलीम ने सवाल उठाया कि ऐसा कौन-सा नियम या अधिनियम है, जिसमें इसे अनिवार्य बताया गया हो। उनके इस सवाल पर भाजपा पार्षदों ने कड़ा विरोध जताया और हंगामा शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ती देख सभापति ने हस्तक्षेप किया और फौजिया शेख अलीम को सदन से बाहर जाने के निर्देश दिए, ताकि कार्यवाही सुचारु रूप से चल सके।

रुबीना इकबाल का बयान: “दबाव में कोई काम नहीं करेंगे”
घटना के बाद कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल ने मीडिया से बातचीत में अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि किसी भी चीज़ को जबरन करवाना गलत है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “किसी को कहना कि यह खा लो और किसी को कहना कि इसे निगल लो दोनों में फर्क होता है। हमसे कहा जा रहा है कि यहां रहना है तो ‘वंदे मातरम्’ बोलना होगा, लेकिन हम किसी की दादागीरी नहीं मानते।”

“हम देशभक्त हैं, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ नहीं जाएंगे”
रुबीना इकबाल ने स्पष्ट किया कि वे देश के खिलाफ नहीं हैं और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ तथा ‘सारे जहां से अच्छा’ जैसे गीत गाती हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनके धार्मिक विश्वास में ‘वंदे मातरम्’ गाना स्वीकार्य नहीं है।

अल्लाह के अलावा किसी की इबादत नहीं
उनका कहना था, “हमारे इस्लाम में ‘वंदे मातरम्’ बोलना मना है। कुरान के अनुसार अल्लाह के अलावा किसी की इबादत नहीं की जा सकती। ‘वंदे’ का अर्थ इबादत करना और ‘मातरम्’ का अर्थ मां होता है, इसलिए हम इसे नहीं गा सकते।”

भेदभाव के आरोप और सरकार पर सवाल
रुबीना इकबाल ने आगे आरोप लगाया कि मुसलमानों के साथ भेदभाव किया जाता है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी दुकानों को तोड़ा जाता है और व्यापार में भी बाधाएं डाली जाती हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “अगर इतना विरोध है तो फिर ईरान से तेल क्यों लिया जा रहा है? पूरी तरह से बहिष्कार करना है तो हर स्तर पर करना चाहिए।”

कांग्रेस से नाराजगी, पार्टी छोड़ने के संकेत
इस पूरे मामले में कांग्रेस पार्टी के रुख से भी रुबीना इकबाल नाराज नजर आईं। उन्होंने कहा कि पार्टी सिर्फ वोट के समय साथ देती है और ऐसे मुद्दों पर किनारा कर लेती है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “अगर हमें पार्टी से निकाला जाता है तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हम निर्दलीय भी चुनाव जीतते हैं और जरूरत पड़ी तो AIMIM (ओवैसी की पार्टी) में शामिल हो जाएंगे।”

संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 15 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 15 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 15 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 15 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 15 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 16 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 16 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 16 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 16 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 16 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 16 hours ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 16 hours ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 16 hours ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

about 16 hours ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

about 16 hours ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

about 16 hours ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

about 16 hours ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

about 16 hours ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

about 16 hours ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!