खबर
Top News

वर्षों से सड़कें अधूरी: तमाम टैक्स वसूलने वाले निगम के पास पैसा नहीं; करोड़ों का फंड केवल स्वच्छता पर खर्च

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 फ़रवरी 2026, 5:40 pm
शेयर करें:
वर्षों से सड़कें अधूरी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्मार्ट सिटी और नंबर वन स्वच्छता का तमगा हासिल करने वाला इंदौर शहर अब नगर निगम की लापरवाही और अधूरे विकास कार्यों की वजह से आम जनता की परेशानी का कारण बनता जा रहा है। सालों से अधूरी पड़ी सड़कों ने रहवासियों का जीना दूभर कर दिया है, लेकिन नगर निगम हर बार फंड की कमी का हवाला देकर जिम्मेदारी से बचता नजर आ रहा है।

शहर में लगातार रोड टैक्स, वाटर टैक्स, प्रॉपर्टी टैक्स और कचरा संग्रहण शुल्क वसूलने के बावजूद मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। निगम का पूरा फोकस केवल स्वच्छता अभियान पर करोड़ों रुपए खर्चने में दिखाई दे रहा है, जबकि अधूरी और बदहाल सड़कों की कोई सुध नहीं ली जा रही।

रहवासियों का कहना है कि हम टैक्स इतनी सुविधाशून्य व्यवस्था के लिए नहीं देते। स्मार्ट सिटी के नाम पर प्रॉपर्टी के दाम तो आसमान छू गए, लेकिन जमीनी हकीकत यह कि कई कॉलोनियों में आज भी सड़कें पूरी तरह नहीं बनी हैं। निगम द्वारा विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन धीरे-धीरे इन दावों की परतें खुलती जा रही हैं।

भागीरथपुरा क्षेत्र पहले ही जहरीले पानी और ड्रेनेज अव्यवस्था को लेकर चर्चा में रहा है। यहां सामने आया ड्रेनेज घोटाला भी निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर चुका है, जिसमें बिना ड्रेनेज लाइन डाले करोड़ों रुपए खर्च करना बता दिए गए। जांच हुई, लेकिन कार्रवाई के नाम पर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इसका खामियाजा आज भी आम नागरिक भुगत रहे हैं।

प्रॉपर्टी रेट के साथ बढ़े सड़कों के गड्ढे- इंदौर का निपानिया क्षेत्र, जो प्रॉपर्टी रेट के हिसाब से हाई-फाई माना जाता है, वहां भी हालात ठीक नहीं हैं। तुलसी नगर कॉलोनी वर्षों तक वैध-अवैध के विवाद में उलझी रही और रहवासी बुनियादी सुविधाओं के लिए भटकते रहे। कॉलोनी वैध होने के बाद भी सड़क निर्माण अधूरा है। कई जगह सड़कें आधी बनीं तो कहीं बनी ही नहीं। हालात ऐसे हैं कि वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है।

बदहाली के बीच स्वच्छता में सिरमौर का ढिंढोरा- स्थानीय लोगों का आरोप है कि निगम वर्षों से टैक्स तो नियमित वसूल रहा है, लेकिन सुविधा देने के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिलते हैं। पार्षद और अफसर हमेशा निगम के पास बजट की कमी का रोना रोते हैं।

ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि जब जनता से हर साल करोड़ों रुपए टैक्स के रूप में वसूले जा रहे हैं, तो आखिर सड़क जैसी बुनियादी सुविधा मुहैया कराने के लिए फंड की कमी कैसे? स्वच्छता में सिरमौर यह शहर मूलभूत सुविधाओं में पिछड़ता जा रहा है।

बच्ची द्वारा बनाया बदहाली का वीडियो दबाव बनाकर हटवाया
कुछ समय पहले तुलसी नगर की एक बच्ची ने इलाके की सड़कों की बदहाली दिखाते हुए एक वीडियो बनाया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में दोपहिया वाहन पर जा रही बच्ची मजाकिया अंदाज में कहती नजर आ रही थी- ‘हैलो गाइस, हम चांद पर पहुंच गए हैं… देख सकते हैं चांद पर कितने गड्ढे हैं।

’बताया जाता है वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पार्षद संगीता महेश जोशी के प्रतिनिधि द्वारा रहवासियों से चर्चा कर उक्त वीडियो सोशल मीडिया से हटवा दिया गया। वर्तमान में निगम द्वारा कुछ जगहों पर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर खानापूर्ति की जा रही है, लेकिन रहवासियों का आरोप है कि यह काम सिर्फ दिखावा है। मुख्य मार्गों पर जगह-जगह पैचवर्क कर औपचारिकता पूरी कर दी गई है।



संबंधित समाचार

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

less than a minute ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

30 minutes ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

40 minutes ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 1 hour ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 1 hour ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 1 hour ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 1 hour ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 1 hour ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 1 hour ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 1 hour ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 2 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 2 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 2 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 2 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 3 hours ago
स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी
Top News

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

about 3 hours ago
अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!