खबर
Top News

रिटायर्ड बुजुर्ग से 1.06 करोड़ की ठगी: मोटी कमाई का सपना दिखाकर जाल में फंसाया; 100 से ज्यादा नंबरों का किया इस्तेमाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 जून 2026, 12:56 pm
शेयर करें:
रिटायर्ड बुजुर्ग से 1.06 करोड़ की ठगी

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में साइबर ठगों ने शेयर मार्केट और आईपीओ में भारी मुनाफे का लालच देकर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग से 1 करोड़ 6 लाख 60 हजार रुपए से अधिक की ठगी कर ली। मामला सामने आने के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला के नाम से संदेश प्राप्त हुआ
पुलिस के अनुसार बरखेड़ी सूरजनगर निवासी लाखन लाल उईके को अप्रैल 2025 में एक महिला के नाम से संदेश प्राप्त हुआ। महिला ने खुद को एक निवेश कंपनी की असिस्टेंट बताते हुए शेयर बाजार में सुरक्षित और लाभदायक निवेश का प्रस्ताव दिया। इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां निवेश से जुड़े आकर्षक ऑफर और भारी मुनाफे के दावे किए जाते थे।

1 लाख के निवेश से शुरू हुआ खेल
शुरुआत में लाखन लाल ने एक लाख रुपए निवेश किए। कुछ दिनों तक ऐप में निवेश राशि और कथित लाभ बढ़ता हुआ दिखाई देता रहा, जिससे उनका भरोसा मजबूत हो गया। इसके बाद जालसाजों ने सस्ते शेयर, प्री-लिस्टिंग आईपीओ और विशेष निवेश योजनाओं का लालच देकर लगातार बड़ी रकम जमा करवाई।

कई किस्तों में हड़पे एक करोड़ से ज्यादा
ठगों ने अलग-अलग निवेश योजनाओं और अधिक रिटर्न के नाम पर 2 लाख, 3 लाख, 5 लाख, 12 लाख और अन्य रकम कई चरणों में जमा करवाई। इस दौरान पीड़ित से 10 अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 6 लाख 60 हजार 23 रुपए ट्रांसफर करा लिए गए।

फर्जी ट्रेडिंग ऐप से बनाया भरोसा
आरोपियों ने एक लिंक भेजकर पीड़ित का पंजीकरण कराया और एक ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाया। ऐप में लगातार मुनाफा दिखाया जाता रहा, जिससे निवेशक को यह विश्वास हो गया कि उसका पैसा सुरक्षित है और तेजी से बढ़ रहा है।

पैसा निकालने पहुंचे तो खुला राज
मामले का खुलासा तब हुआ जब लाखन लाल ने निवेश की गई राशि और मुनाफा निकालने का प्रयास किया। जालसाजों ने और अधिक रकम जमा करने की शर्त रख दी और कहा कि अतिरिक्त भुगतान किए बिना न तो शेयर मिलेंगे और न ही पहले जमा की गई राशि वापस होगी। शक होने पर जब पीड़ित ने ग्रुप एडमिन और अन्य सदस्यों से संपर्क किया तो सभी नंबर बंद मिले।

100 से ज्यादा नंबर और कई बैंक खाते इस्तेमाल
शिकायत में बताया गया है कि साइबर अपराधियों ने ठगी को अंजाम देने के लिए 100 से अधिक मोबाइल नंबरों, फर्जी ट्रेडिंग ऐप और कई बैंक खातों का उपयोग किया। विभिन्न बैंकों के खातों में रकम ट्रांसफर कराकर पूरे नेटवर्क को संचालित किया गया।

साइबर पुलिस की चेतावनी
जांच एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि शेयर मार्केट, आईपीओ या ऑनलाइन निवेश से जुड़े किसी भी आकर्षक प्रस्ताव पर आंख बंद कर भरोसा न करें। किसी भी अनजान लिंक, व्हाट्सएप ग्रुप या ट्रेडिंग ऐप के जरिए निवेश करने से पहले उसकी वैधता की पूरी जांच जरूर करें।

संबंधित समाचार

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

4 minutes ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

30 minutes ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

40 minutes ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

41 minutes ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 1 hour ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 1 hour ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 1 hour ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 2 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 2 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 2 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 2 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 2 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 3 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 3 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 3 hours ago
राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील
Top News

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

about 3 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 3 hours ago
300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश
Top News

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!