नाखूनों के डीएनए से हत्या का खुलासा: कोर्ट ने छह दोषियों को सुनाई उम्रकैद; पुरानी रंजिश में हुई थी युवक की हत्या
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
जिले में पुरानी रंजिश के चलते हुई युवक की हत्या के करीब दो साल पुराने मामले में जिला अदालत ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया। चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र जोशी की अदालत ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में 6 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने सभी दोषियों पर अलग-अलग धाराओं के तहत जुर्माना भी लगाया। इस मामले में मृतक के नाखूनों से मिले डीएनए साक्ष्य अभियोजन पक्ष के लिए सबसे अहम सबूत साबित हुए।
हत्या और हत्या के प्रयास में सुनाई सजा
अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी जाहिद खान ने बताया कि अदालत ने ग्राम लालमाटी, थाना पिपलोद निवासी करण उर्फ करण, दीपक, मुरेलाल, करण उर्फ करण (मदन), रमेश और देवराज उर्फ देवा को दोषी करार दिया।
अदालत ने सभी आरोपियों को धारा 302/149 के तहत उम्रकैद और ₹20-20 हजार जुर्माना। धारा 307/149 के तहत 5-5 वर्ष का सश्रम कारावास और ₹1,500-1,500 जुर्माने की सजा सुनाई। मामले में अभियोजन की ओर से उप संचालक अभियोजन त्रिलोकेचंद बिल्लोरे ने पैरवी की।
पुरानी रंजिश में हुआ था खूनी हमला
अभियोजन के अनुसार, 18 जून 2024 की रात करीब 8:30 बजे फरियादी भीमसिंह अपने घर के आंगन में बैठा था। इसी दौरान आरोपी उसके चाचा प्रकाश के पास पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने लकड़ियों से हमला कर प्रकाश को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंचे अंतू, उसकी बहन सोनिया और बाद में रुक्माबाई पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अंतू को पहले जिला अस्पताल खंडवा और बाद में एमवाय अस्पताल इंदौर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
नाखूनों से मिले डीएनए ने मजबूत किया केस
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मृतक अंतू के दोनों हाथों के नाखूनों को एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) भेजा। जांच में नाखूनों में मानव त्वचा के अंश मिले और डीएनए परीक्षण ने अभियोजन के दावों को मजबूती दी। अदालत ने इस वैज्ञानिक साक्ष्य को महत्वपूर्ण मानते हुए दोषियों के खिलाफ फैसला सुनाया।
दो साल बाद मिला न्याय
घटना के बाद पुलिस ने सभी साक्ष्य जुटाकर कोर्ट में चालान पेश किया। करीब दो साल तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने सभी छह आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। इस फैसले को वैज्ञानिक साक्ष्यों पर आधारित मजबूत अभियोजन का अहम उदाहरण माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!