खबर
Top News

रिटायर्ड डीएसपी और पत्नी से बदसलूकी पर भड़के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी: दर्ज केस की जांच भोपाल सीआईडी से कराने और पन्ना एसपी पर कार्रवाई की मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अप्रैल 2026, 1:20 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पन्ना जिले में पुलिस कार्रवाई पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। 80 वर्षीय सेवानिवृत्त डीएसपी भरतसिंह चौहान और उनकी पत्नी राजश्री चौहान के साथ कथित दुर्व्यवहार और कानून का दुरुपयोग कर केस दर्ज किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सेवानिवृत्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी कल्याण समिति ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि भरतसिंह चौहान, जो अपने समय के बेहतरीन पुलिस अधिकारियों में गिने जाते रहे हैं, हाल ही में अपनी पत्नी के साथ मैहर से ग्वालियर रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे।

उनके पास एक लाइसेंसी बंदूक थी, जो उनकी पत्नी राजश्री चौहान के नाम पर है। पहले घर से बंदूक चोरी हो चुकी थी, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से वे इसे साथ लेकर चल रहे थे। वे ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठे थे।

जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर लिया- बताया गया कि 7 अप्रैल को दोपहर करीब 12.30 बजे पन्ना जिले में वाहन चेकिंग के दौरान मंडला पुलिस के एक आरक्षक ने उन्हें रोका। आरोप है कि आरक्षक ने सीट बेल्ट नहीं लगाने जैसी बात पर आक्रामक रवैया अपनाया और मामला बढ़ा दिया।

इसके बाद 80 वर्षीय बीमार रिटायर्ड डीएसपी और उनकी पत्नी पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कर लिया गया। इतना ही नहीं, पुलिस ने मौके पर ही उनकी लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली।

समिति का आरोप है कि एक सिपाही की रिपोर्ट पर इतनी बड़ी कार्रवाई कर दी गई और बाद में एसपी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले को प्रचारित भी किया गया, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा। कल्याण समिति ने इसे कानून के दुरुपयोग और अमानवीय व्यवहार बताते हुए ज्ञापन में चार मांगें रखी हैं, जो केस दर्ज किया है उसे पन्ना से हटाकर सीआईडी भोपाल को सौंपा जाए, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। पन्ना की महिला एसपी पर कार्रवाई की जाए।

देशभक्ति-जनसेवा की कसम भूल गए
मौके पर मौजूद कुछ रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों का कहना था कि आजकल के पुलिसकर्मी रिटायर्ड अधिकारी तो दूर सीनियर सिटीजन से भी अच्छे से पेश नहीं आते हैं। देशभक्ति-जनसेवा की कसम खाने वाले पुलिसकर्मी फोन करने पर भी ठीक से बात नहीं करते हैं।

जबकि सरकार और डीजी का आदेश है कि सीनियर सिटीजन, रिटायर्ड अधिकारियों से बीट के पुलिसकर्मियों को मिलना-जुलना चाहिए। उनका ध्यान रखना चाहिए। पूर्व पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने तो इसके लिए अभियान तक चलाया था।

उनके जाते ही इस अच्छी पहल पर ग्रहण लग गया। हर थाने में एक पेंशन दारण रजिस्टर होता है, जिसमें पेंशनदारों के नाम-पते और मोबाइल नंबर लिखे होते हैं।

बीट के पुलिसकर्मियों को ऐसे लोगों से मिलना-जुलना चाहिए। कुछ नहीं तो उनसे मोबाइल पर बात ही कर लेना चाहिए। उनकी खैरियत का ध्यान रखना चाहिए और मदद करना चाहिए।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 10 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 10 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 11 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 11 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 11 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 11 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 11 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 12 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 12 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 12 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 12 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 12 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 12 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 12 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 13 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 13 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 13 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 13 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 13 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!