रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ठगी: ऐप के नाम पर बुजुर्ग को जाल में फंसाया; खाते से ट्रांसफर कराई बड़ी राशि
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। पलासिया थाना पुलिस ने 80 वर्षीय रिटायर्ड बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात मोबाइल नंबर के धारक के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने बुजुर्ग को योनो ऐप के संबंध में जानकारी देने के बहाने फोन किया और खुद को स्टेट बैंक का अधिकारी बताया। बातचीत के दौरान उसने बुजुर्ग को भरोसे में लिया और बैंक से जुड़ी जानकारी हासिल करने के बाद उनके खाते से करीब 1 लाख 67 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए।
खुद को बैंक अधिकारी बताकर किया फोन
पलासिया पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ओमप्रकाश पुराणिक ने बताया कि कुछ दिन पहले वह घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को स्टेट बैंक से जुड़ा बताया और कहा कि वह योनो ऐप का इस्तेमाल करते हैं या नहीं।
ओमप्रकाश ने योनो ऐप इस्तेमाल करने से इनकार किया तो आरोपी ने उन्हें ऐप के फायदे बताने शुरू कर दिए। इसके बाद उसने ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा और मोबाइल पर कुछ प्रक्रियाएं पूरी करवाने लगा।
मोबाइल स्क्रीन पर बताए निर्देशों का करवाया पालन
आरोपी ने बातचीत के दौरान ओमप्रकाश से बैंक से संबंधित कुछ जानकारी भी हासिल की। वह मोबाइल स्क्रीन पर बताए गए निर्देशों के अनुसार अलग-अलग प्रक्रिया करवाता रहा। इसी दौरान आरोपी ने पूछा कि क्या उनके परिवार में किसी अन्य व्यक्ति का स्टेट बैंक में खाता है।
ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी पत्नी मीना का स्टेट बैंक में खाता है। इसके बाद आरोपी ने उन्हें भी बातचीत में उलझाए रखा और बैंक खातों से जुड़ी प्रक्रिया के नाम पर लेन-देन करवाया।
तीन बार रुपए ट्रांसफर कराए, फिर खाते से रकम उड़ाई
शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने पहले तीन बार रकम ट्रांसफर करवाकर ओमप्रकाश के खाते में डलवाई। इसके बाद मौका पाकर आरोपी ने उनके खाते से करीब 1.67 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।
रकम ट्रांसफर होने के बाद आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया। काफी देर बाद जब ओमप्रकाश को खाते से रुपए कटने की जानकारी मिली तो उन्हें ठगी का पता चला।
साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद एफआईआर
ठगी का पता चलते ही ओमप्रकाश ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन पर की। इसके बाद उन्होंने पलासिया पुलिस को भी पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार को अज्ञात मोबाइल नंबर के कस्टमर के खिलाफ ठगी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस अब मोबाइल नंबर, बैंक खातों और ट्रांजैक्शन की जानकारी के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि साइबर ठग अक्सर बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और ऐप अपडेट, केवायसी या अन्य बैंकिंग प्रक्रिया के नाम पर गोपनीय जानकारी हासिल कर खातों से रकम निकाल लेते हैं।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!